मुंबई इंडियंस की टीम में अचानक शामिल हुआ ये घातक गेंदबाज
मुंबई इंडियंस ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के आगामी सीजन के लिए बुधवार को श्रीलंका के चोटिल तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका की जगह दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका को टीम में शामिल किया है. IPL 2024 सीजन का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है. IPL 2024 का ओपनिंग मुकाबला डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच 22 मार्च को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा. पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस IPL 2024 में अपने अभियान की शुरुआत 24 मार्च को करेगी.
दिलशान मदुशंका चोटिल
मुंबई इंडियंस की टीम इस IPL सीजन में अपना पहला ही मैच गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेलेगी. मुंबई इंडियंस ने IPL 2024 के लिए नीलामी में श्रीलंका के तेज गेंदबाज दिलशान मदुशंका को 4.6 करोड़ रुपए में खरीदा था. श्रीलंका का 23 वर्षीय तेज गेंदबाज बांग्लादेश के खिलाफ हाल में समाप्त हुई वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हो गया था.
मुंबई इंडियंस की टीम से अचानक जुड़ा घातक गेंदबाज
दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज क्वेना मफाका ने अभी तक कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है, लेकिन इस 17 वर्षीय तेज गेंदबाज ने 2024 अंडर-19 वर्ल्ड कप में 9.71 की औसत से 21 विकेट लिए थे और उन्हें टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया था. इसी बीच मुंबई इंडियंस के धाकड़ ओपनर और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ हाल में समाप्त हुई टेस्ट सीरीज के दौरान डेब्यू करने वाले खिलाड़ियों की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने इन युवा क्रिकेटरों के साथ खेलने का भरपूर आनंद लिया.
रोहित शर्मा ने दिया बड़ा बयान
विराट कोहली सहित कुछ टॉप खिलाड़ियों की अनुपस्थिति में पांच युवा खिलाड़ियों रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, सरफराज खान, आकाश दीप और देवदत्त पडिक्कल ने टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू किया. रोहित शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कहा,‘व्यक्तिगत रूप से मुझे इनके साथ काम करके बहुत मजा आया. जितने भी युवा लड़के थे, सब काफी चुलबुले थे.’
रोहित शर्मा ने कहा,‘इनमें से अधिकतर को मैं अच्छी तरह से जानता था तथा मुझे उनके मजबूत पक्षों के बारे में पता था. मैं जानता था कि वह किस तरह से खेलना चाहते हैं. मेरा काम केवल उन्हें सहज बनाए रखना था. जिस तरह से उन्होंने मेरी और राहुल भाई (मुख्य कोच राहुल द्रविड़) की उम्मीदों को पूरा किया, वह शानदार था.’
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान
ऑस्ट्रेलिया की मुश्किलें बढ़ीं, 29 पर चार विकेट गंवाए, इंग्लिस-ग्रीन और डेविड-हेड आउट
बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक? वरुण चक्रवर्ती बोले- उन्होंने अभ्यास किया, स्थिति पहले से बेहतर
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा