T20 वर्ल्ड कप में उड़ा देगा होश ये बल्लेबाज
नई दिल्ली। दिल्ली कैपिटल्स ने मंगलवार को अपने घर अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-2024 के मैच में राजस्थान रॉयल्स को हरा दिया। दिल्ली की इस टीम में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स का अहम रोल रहा। स्टब्स ने अंत में आकर 20 गेंदों पर 41 रनों की पारी खेली। इस मैच में स्टब्स ने दमदार शॉट्स खेले और मैच के बाद बताया है कि उन्होंने इस तरह के शॉट्स खेलने कहां से सीखे।
स्टब्स जिस तरह के शॉट्स खेलते हैं वो आम क्रिकेटिंग शॉट्स से थोड़े अलग होते हैं। वह स्वीप शॉट काफी अच्छा खेलते हैं। ये शॉट उनकी एक तरह से ताकत है। स्टब्स ने बताया है कि कैसे उन्होंने इस शॉट को खेलने में महारत हासिल है।
हॉकी से मिला फायदा
स्टब्स ने बताया कि वह पहले हॉकी खेलते थे और इसका असर उनकी क्रिकेट पर भी है। उन्होंने कहा कि वह जिस तरह से हॉकी पकड़ते थे उससे उन्हें क्रिकेट में शॉट्स लगाने में मदद मिलती है। आईपीएल ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें स्टब्स ने बताया, "मुझे लगता है कि शुरुआत में हॉकी खेलने से मेरे बेसिक्स सही रहे और मैं इसकी प्रैक्टिस भी करता हूं क्योंकि आप जानते हैं कि इस तरह से बॉल को कनेक्ट करने के लिए हिम्मत चाहिए। मैं जिस तरह से स्पिन और सीम के लिए अपने हाथों को घुमाता हूं उससे ऐसा लगता है कि मैं हॉकी पकड़े हुए हूं। उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे लगता है कि हॉकी खेलने के कारण मेरे पास वो शॉट आए। दोनों तरह के स्वीप जिनमें मुझे नीचे बैठना पड़ता है वो निश्चित तौर पर हॉकी खेलने के कारण आए।"
ऐसा रहा है अभी तक का सीजन
स्टब्स का मौजूदा सीजन अभी तक अच्छा रहा है। उन्होंने 11 मैचों में 53 की औसत से 318 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 188.16 का रहा है। वह इस सीजन दो अर्धशतक भी जमा चुके हैं। स्टब्स ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई इंडियंस के साथ की थी। इस साल की नीलामी में दिल्ली ने उन्हें अपने साथ जोड़ा।
Bijapur में नक्सली स्मारक ध्वस्त, भारी हथियार बरामद
IND vs PAK T20 World Cup 2025: बारिश के खतरे के बीच महामुकाबला
‘जिस गाड़ी पर सपा का झंडा, उसमें बैठा है एक गुंडा’, नई बन रही सड़क पर फॉर्च्यूनर दौड़ाने वाले SP नेता पर BJP का हमला
वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ ‘बैटल ऑफ गलवां’ का रोमांटिक गाना, सलमान और चित्रांगदा की दिखी खूबसूरत केमिस्ट्री
Kolkata एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट, इंडिगो विमान की जांच
‘शाहरुख मुझसे बेहतर एक्टर’, हॉलीवुड स्टार जेसन मोमोआ ने की किंग खान की तारीफ; पहली मुलाकात को किया याद
श्रद्धालुओं के स्वागत में अनोखी प्रस्तुति, काशी विश्वनाथ मंदिर पर हाथ जोड़कर खड़े होंगे पुलिस कर्मचारी
10 साल पुराने मामले में फंसे एक्टर धनुष, मिला 20 करोड़ का लीगल नोटिस, क्या है आरोप?
चुनावी रेवड़ी या महिला सम्मान? स्टालिन ने करोड़ों महिलाओं को दिए 5000 रुपये
आदिवासी साथ में करते रहे पूजा, तो विवाद क्यों? मंडला में दुर्गा प्रतिमा की स्थापना पर दो पक्ष आमने-सामने
शेख हसीना के बेटे वाजेद बीएनपी से हाथ मिलाने को तैयार
विदेश व्यापार बढ़ाने की रणनीति: केंद्र ने गेहूं और चीनी के निर्यात को दी हरी झंडी
वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, पूरे दिन सड़कों पर डटे रहेंगे संगठन
एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
‘बॉर्डर 2’ की सफलता के बाद क्यों मुंबई से गायब हुए सनी देओल? ‘धुरंधर’ के डायलॉग पर कह गए बड़ी बात
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?