चाकू, छुरी, सुई या कैंची जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए
भूल से भी दान के रूप में नहीं देना चाहिए उज्जैन. हिंदू धर्म में दान करना बहुत पुण्यदायी कार्य माना गया है. दान-पुण्य करने से ना सिर्फ ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त होता है बल्कि घर में सुख-शांति और बरकत भी आती है. गरीबों, जरूरतमंदों या फिर धार्मिक स्थलों पर दान देना बहुत ही पुण्य का काम माना गया है.लेकिन हिंदू धर्म ग्रंथों में कुछ ऐसी चीजों का वर्णन किया गया है, जिन्हें भूल से भी दान के रूप में नहीं देना चाहिए. आइए जानते हैं उज्जैन के पंडित आनंद भारद्वाज से की वह कौन-सी चीजें हैं.
– वास्तु शास्त्र के अनुसार झाड़ू अलक्ष्मी को दूर करने वाला है.देवी लक्ष्मी को घर में लाने वाला है. धन समृद्धि के लिए झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए.यहां आने-जाने वाले की नजर ना जाए. जहां तक दान की बात है तो दान स्वरूप कभी भी किसी को झाड़ू का दान नहीं देना चाहिए. ऐसी लोक मान्यता है कि इससे बरकत चली जाती यानी लक्ष्मी रूठ जाती हैं.
– वास्तु शास्त्र के अनुसार कभी भी नुकीली चीजों जैसे चाकू, छुरी, सुई या कैंची जैसी चीजों का दान नहीं करना चाहिए.धार्मिक दृष्टि से ऐसा करना बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता.मान्यताओं के अनुसार, इससे गृह क्लेश की स्थिति बनने लगती है.
– वास्तु शास्त्र के अनुसार भूखे को भोजन दान देना उत्तम माना गया है. धर्मग्रंथों में कहा गया है कि अन्न दान से बड़ा कोई दान नहीं है. इससे देवता अति प्रसन्न होते हैं. लेकिन कुछ लोग भूखे लोगों के सामने दान स्वरूप बासी और अरुचिकर भोजन रख देते हैं। ऐसा दान करना पुण्य नहीं पाप को बढ़ता है.ऐसे लोगों के घर देवी लक्ष्मी अधिक समय तक नहीे रहती हैं क्योंकि यह भूखे व्यक्ति और देवी अन्नपूर्णा का भी अपमान मान गया है.
– वास्तु शास्त्र के अनुसार शनि महाराज को तेल चढ़ाने से वह प्रसन्न होते है.शनि देव को तिल या सरसों के तेल का दान करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है.लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि दान में कभी भी इस्तेमाल हुआ तेल या फिर खराब हो चुका तेल नहीं देना चाहिए. इससे शनिदेव रुष्ट हो सकते हैं, जिससे जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं.
– वास्तु शास्त्र के अनुसार, दान में घर में रखे हुए स्टील के बर्तनों को देने से बचना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से धन हानि होती है. स्टील के बर्तन दान करने से घर की शांति पर भी प्रतिकूल असर होता है.
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को