थिएरी डेलापोर्टे ने विप्रो के सीईओ पद से दिया इस्तीफा
मुंबई । दिग्गज टेक कंपनी विप्रो के सीईओ थिएरी डेलापोर्टे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बारे में कंपनी की फाइलिंग में जानकारी मिली है कि 31 मई को डेलापोर्टे को कंपनी से रिलीव कर दिया जाएगा। इस्तीफे के बाद कंपनी ने तुरंत प्रभाव से श्रीनिवास पल्लिया को कंपनी के चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर और मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में की नियुक्ति की घोषणा की है।
बता दें, थिएरी ने का 5 साल का कार्यकाल जुलाई 2025 में खत्म होना था लेकिन उन्होंने पहले ही इस्तीफा दे दिया।
वहीं पल्लिया, जिन्हें कंपनी ने सीईओ और एमडी का पदभार सौंपा है, वे साल 1992 से विप्रो में शामिल हैं। उन्होंने विप्रो की कंज्यूमर बिजनेस यूनिट के प्रेसीडेंट और बिजनेस एप्लीकेशन सर्विसेज के ग्लोबल हेड के रूप में भी काम किया है। वहीं विप्रो के चेयरमैन रिशद प्रेमजी ने श्रीनिवास का स्वागत कर कहा श्रीनिवास हमारी कंपनी और इंडस्ट्री के लिए इस महत्वपूर्ण समय में विप्रो का नेतृत्व करने के लिए एक आदर्श लीडर हैं। पिछले चार सालों में विप्रो ने सबसे चुनौतीपूर्ण बाहरी परिस्थितियों में एक बड़ा ट्रांसफॉर्मेशन किया है।
इस्तीफे के बाद डेलपोर्ट ने क्या कहा?
स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी से इस्तीफा देने वाले थियरी डेलपोर्ट विप्रो से 31 मई 2024 तक जुड़े रहेंगे. जुलाई 2020 से विप्रो में सीईओ पद की जिम्मेदारी उठाने वाले डेलपोर्ट ने अपने कार्यकाल को लेकर संतुष्टि जताई और समर्थन देने के लिए पूरी टीम का शुक्रिया अदा किया. उन्होंने कहा कि विप्रो के साथ करना मेरे लिए सम्मान का विषय रहा.
कौन हैं श्रीनिवास पल्लिया?
श्रीनिवास पल्लिया ने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस बेंगलुरु से इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन और आईटी में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। साथ ही उन्होंने हार्वर्ड बिजनेस स्कूल से एग्जिक्यूटिव प्रोग्राम भी पूरा किया है।
फिटनेस को लेकर सतर्क विप्रो सीईओ
पल्लिया अपने फिटनेस को लेकर सतर्क रहते हैं। वे अपनी बिजनेस ट्रिप्स के दौरान अपने बैग में सबसे पहली चीज रनिंग शू जरूर रखते हैं। वह हमेशा दौड़ने, जिम में कसरत करने या टेनिस खेलने के लिए व्यस्त कार्यक्रम में से भी समय निकाल ही लेते हैं। एक कार्यक्रम में पल्लिया ने बताया था कि मेरे लिए व्यायाम की दैनिक खुराक जरूरी है।
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके