नए वित्तीय वर्ष से बदलेंगे ये नियम, आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025-26 के लिए यूनियन बजट पेश किया था. इस दौरान उन्होंने मीडिल क्लास को इनकम टैक्स में भारी राहत के साथ -साथ कई नियम में बदलाव करने का ऐलान किया था. अब ये नियम अपने वित्त वर्ष शुरू होने के साथ ही यानी 1 अप्रैल 2025 से प्रभावी हो रहे हैं. इस बदलाव में टैक्स कटौती (TDS) और स्रोत पर टैक्स कलेक्शन (TCS) के नए नियम भी शामिल है. चलिए आपको इसके बारे में विस्तार से बताते हैं.
सीनियर सिटीजन और मकान मालिकों को बड़ी राहत
केंद्र सरकार ने बजट में ऐलान किया था कि सीनियर सिटीजन के लिए TDS कटौती से बढ़ाकर डबल कर दिया गया है. इससे पहले यह 50 हजार रुपए थी, जो अब 1 लाख रुपए हो गई है. इससे उन्हें अब बड़ी राहत मिलेगी. वहीं, मकान मालिकों को भी बड़ी राहत मिली है. दरअसल, रेंट से हुई कमाई पर टीडीएस कटौती की लिमिट 2.4 लाख रुपए प्रति फाइनेंशियल ईयर से बढ़ाकर 6 लाख रुपए प्रति फाइनेंशियल ईयर कर दिया गया है.
विदेशी ट्रांजैक्शन पर टीसीएस सीमा बढ़ी
इसके अलावा, विदेशों से ट्रांजैक्शन वाले लोगों के लिए आरबीआई की लिबरलाइज्ड रेमिटेंस स्कीम के लिए TCS कटौती के लिमिट को भी बढ़ा दिया गया है. पहले विदेश से 7 लाख रुपए के ट्रांजैक्शन पर टीसीएस कटौती होती है, जिसे बढ़ाकर 10 लाख रुपए कर दिया गया है.
एजुकेशन लोन पर हटाया गया टीडीएस
बता दें, कि स्पेसिफिक फाइनेंशियल इंस्टीट्यूशन से एजुकेशन लोन पर TCS कटौती को हटा दिया गया है. इससे पहले 7 लाख रुपए से अधिक के एजुकेशन लोन पर 0.5% TCS कटौती की जाती थी, जबकि 7 लाख रुपए से अधिक के एजुकेशन ट्रांजैक्शन पर 5 प्रतिशत टीसीएस काटा जाता था.
डिविडेंड और म्यूचुअल फंड से कमाई पर इतनी लिमिट
डिविडेंड से हुई कमाई पर टीडीएस की लिमिट पर 5 हजार रुपए से बढ़ाकर 10 हजार रुपए कर दी गई है, जबकि म्यूचुअल फंड्स की यूनिट पर हुई कमाई पर भी टीडीएस लिमिट 5 हजार से 10 हजार रुपए हर फाइनेंशियल ईयर कर दी गई है. इसके अलावा टीडीएस को प्रति इनाम 10 हजार रुपए भी कर दिया गया है.
एलपीजी की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं ऐसे में 1 अप्रैल की सुबह-सुबह आपको सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है.
ATF और CNG-PNG रेट
हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की कीमतों में भी कुछ बदलाव करती है.
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
रावघाट-जगदलपुर परियोजना को मिली हरी झंडी
भारत के लिए खुशखबरी, सातवां LPG टैंकर Green Shanvi सुरक्षित निकला
DC vs MI मुकाबला, टॉप ऑर्डर पर टिकी नजरें
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
गुजरात की नजर पहली जीत पर, राजस्थान देगा कड़ी टक्कर
रोहित शेट्टी के पोस्ट ने बढ़ाई हलचल, क्या बदलने वाले हैं फिल्मी रास्ता?
स्थानीय स्वाद का लिया आनंद, CM ने बढ़ाया लोकल फूड का मान
लव जिहाद आरोपों पर हंगामा: हुबली में लड़की के परिवार पर केस दर्ज