1 जुलाई से बदल जाएंगे LPG सिलेंडर समेत ये नियम
जून का महीना खत्म होने वाला है और अगले हफ्ते से जुलाई का महीना शुरू हो जाएगा। वैसे तो आईटीआर और आम बजट की वजह से यह महीना जरूरी है। लेकिन, 1 जुलाई से कई वित्तीय नियम बदल जाएंगे।आपको बता दें कि हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं। इसके अलावा सीएनजी और पीएनजी के भी रेट रिवाइज होते हैं।
LPG सिलेंडर की कीमत
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर के दाम अपडेट होते हैं। 1 मई को तेल कंपनियों ने कमर्शियल सिलेंडर के दाम में कटौती की थी। अब देखना होगा कि 1 जुलाई को सिलेंडर के दाम में कटौती होती है या फिर इजाफा।
इंडियन बैंक स्पेशल एफडी
इंडियन बैंक अपने ग्राहकों के लिए स्पेशल एफडी चला रहा है। यह एफडी का टेन्योर 300 और 400 दिन का है। इंडियन बैंक की अधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इस एफडी का नाम इंड सुपर 400 और इंड सुप्रीम 300 दिन है।इस एफडी में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है। आपको बता दें कि यह एक कॉलेबल एफडी है यानी इसमें आप जब चाहें तब पैसे निकाल सकते हैं। इस एफडी में आम जनता को 7.25 फीसदी, सीनियर सिटिजन को 7.75 फीसदी और सुपर सीनियर सिटिजन को 8.00 प्रतिशत का ब्याज मिलता है।
पंजाब एंड सिंध बैंक की स्पेशल एफडी
पंजाब एंड सिंध बैंक की स्पेशल एफडी स्कीम में निवेश करने की आखिरी तारीख 30 जून 2024 है। इस एफडी का टेन्योर 222 दिन, 333 दिन और 444 दिन है। इस एफडी में अधिकतम .05 फीसदी का ब्याज मिलता है।
क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट
भारतीय रिजर्व बैंक ने क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट को लेकर नया नियम जारी किया है। यह नियम 1 जुलाई 2024 से लागू होगा। नए नियम के अनुसार क्रेडिट कार्ड बिल पेमेंट के प्रोसेस में बदलाव होगा। इस बदलाव का सीधा असर फोनपे, क्रेड, बिलडेस्क और इंफीबीम एवेन्यूज जैसे फिनटेक प्लेटफॉर्म पर पड़ेगा।आरबीआई ने सभी बैंकों को आदेश दिया है कि 1 जुलाई 2024 से सभी क्रेडिट कार्ड की पेमेंट भारत बिल पेमेंट प्रणाली के माध्यम से की जानी चाहिए।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में