इन 10 नेताओं ने बनाया बंपर जीत का रिकॉर्ड
इस लोकसभा चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस के नेताओं ने बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। इस बार बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में कांग्रेस नेता दूसरे नंबर पर रहे। 10 ऐसे नेता हैं, जिन्होंने सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज की है। जिसमें सबसे बड़ा नाम बीजेपी नेता शंकर लालवानी का है।भारत के इतिहास में शंकर लालवानी ने सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। वहीं, इस सीट पर नोटा ने भी बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। खास बात यह है कि सबसे बड़े अंतर से जीत दर्ज करने में पीएम मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह का नाम नहीं है। यहां तक टॉप थ्री में भी नहीं हैं। पीएम मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से करीब डेढ़ लाख वोटों से जीत दर्ज की है।
1. शंकर लालवानी ने इंदौर लोकसभा सीट से 10 लाख से अधिक वोटों (1175092) से जीत दर्ज की है। बीजेपी नेता की यह सबसे बड़ी जीत है।
2. दूसरी सबसे बड़ी जीत कांग्रेस उम्मीदवार रकीबुल हुसैन ने हासिल की है। उन्होंने 1012476 वोटों से जीत दर्ज की है।
3. तीसरी सबसे बड़ी जीत बीजेपी उम्मीदवार ने दर्ज की है। विदिशा लोकसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आठ लाख से अधिक (821408) वोटों से जीत दर्ज की है।
4. गुजरात के नवसारी लोकसभा सीट पर बीजेपी के सीआर पाटिल ने 773551 वोटों से जीत दर्ज की है।
5. अमित शाह ने पांचवीं सबसे बड़ी जीत दर्ज की है। उन्होंने 744716 वोटों से जीत हासिल की है।
6. पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से अभिषेक बनर्जी ने 710930 वोटों से जीत दर्ज की है।
7. बीजेपी के डॉ. हेमांग जोशी ने गुजरात के वडोदरा लोकसभा सीट पर 582126 वोटों से जीत दर्ज की है।
8. गौतम बु्द्ध नगर लोकसभा सीट से महेश शर्मा ने 559472 से जीत दर्ज की है।
9. उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने 390030 वोटों से जीत दर्ज की है।
10. केरल की वायनाड लोकसभा सीट से राहुल गांधी ने 364422 वोटों से जीत दर्ज की है।
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला