महागठबंधन में होने लगी हलचल
पटना। बिहार की राजनीति में चुनावी गर्मी बढ़ने लगी है। एनडीए की ओर से जहां नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित कर दिया गया है, वहीं महागठबंधन में नेतृत्व और सीटों के बंटवारे को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इसी सियासी पृष्ठभूमि में कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु की आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से मुलाकात ने सियासी हलके में हलचल पैदा कर दी है।
दरअसल शनिवार को दिल्ली स्थित एम्स अस्पताल में भर्ती लालू यादव से कृष्णा अल्लावरु ने मुलाकात की थी। यह मुलाकात कांग्रेस प्रभारी बनने के बाद उनकी लालू यादव से पहली औपचारिक भेंट थी। इस मुलाकात के बाद रविवार को मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, कि लालू जी से स्वास्थ्य संबंधी जानकारी ली। उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है और वे जल्द ही पटना लौट सकते हैं। इस मुलाकात को लेकर हालांकि राजनीतिक विश्लेषक कहते हैं कि यह मुलाकात केवल स्वास्थ्य हालचाल तक सीमित नहीं थी, बल्कि आगामी सीट बंटवारे और रणनीतिक समन्वय की दिशा में पहला कदम हो सकती है। यह इसलिए भी खास है क्योंकि राहुल गांधी बिहार दौरे पर आने वाले हैं।
राहुल गांधी का बिहार दौरा: तीन बड़े कार्यक्रम
कृष्णा अल्लावरु ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उनके प्रमुख कार्यक्रमों में बेगूसराय में ‘पलायन रोको, नौकरी दो’ यात्रा में भागीदारी, पटना में संविधान सम्मेलन को संबोधित करना और पार्टी नेताओं के साथ रणनीतिक बैठक शामिल हैं। इन कार्यक्रमों को महागठबंधन के चुनावी अभियान की शुरुआत के तौर पर भी देखा जा रहा है।
मीडिया बातचीत के अंत में अल्लावरु ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और संकेत दिया कि कांग्रेस इस चुनाव में धर्मनिरपेक्षता और विकास के मुद्दों को प्राथमिकता देगी। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता जागरूक है। उन्हें पता है कि असली मुद्दे क्या हैं – रोजगार, शिक्षा और समानता। हमारा फोकस इन्हीं पर रहेगा।
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर
7 बंदियों को सजा में विशेष राहत, बाकी सामान्य कैद काट चुके हैं
शेयर बाजार टूटा तो सोने ने पकड़ी रफ्तार, आज के ताजा रेट देखें
कोलकाता पर हमले की धमकी पर भारत का पलटवार, Rajnath Singh बोले—‘परिणाम भुगतने होंगे’
राज्यसभा सीट और पार्टी बदलाव: राघव चड्ढा को लेकर बढ़ी सियासी अटकलें
भ्रूण लिंग परीक्षण का काला खेल पकड़ा गया, राहगीर ने किया खुलासा, मुख्य आरोपी फरार
चार अंतरिक्ष यात्री आर्टेमिस-2 के साथ चांद की ओर, 10 दिन में पृथ्वी पर वापसी
नगर निगम की नई पहल, शहर में लगेंगे मिस्ट टावर से कम होगा प्रदूषण