गुजरात के खिलाफ CSK में हो सकता है बड़ा बदलाव
चेन्नई सुपर किंग्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2024 के ओपनिंग मैच में हराकर टूर्नामेंट का आगाज किया. अब टीम का सामना गुजरात टाइटंस से है. गुजरात ने भी जीत के साथ इस टूर्नामेंट का आगाज किया है. शुभमन गिल की गुजरात ने मुंबई को हराया था. अब शुभमन के सामने ऋतुराज गायकवाड़ की चुनौती है. चेन्नई सुपर किंग्स का एक खूंखार बॉलर फिट होकर मैदान में वापसी को तैयार है. इस गेंदबाज ने पिछले सीजन में कमाल की गेंदबाजी करते हुए खूब गिल्लियां उड़ाई थीं. ऐसे में गुजरात के खिलाफ प्लेइंग-11 में मौका दिया जा सकता है.
गदर मचाने को तैयार पथिराना
श्रीलंका के तेज गेंदबाज माथीशा पथिराना मैदान पर धमाल मचाने को तैयार हैं. मथिराना हैमस्ट्रिंग का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वह चेन्नई के पहला मैच नहीं खेल पाए थे. अब वह खेलने के लिए पूरी तरह फिट हैं. ऐसे में गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में उन्हें चेन्नई की प्लेइंग-11 में शामिल किया जा सकता है. हालांकि, उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में भी मौका दिया जा सकता है. धोनी ने पिछले सीजन में ऐसा किया था. बता दें कि पथिराना डेथ ओवर में कमाल की गेंदबाजी करते हैं.
पिछले सीजन मचाया था तहलका
पिछले साल एमएस धोनी की कप्तानी में खेलते हुए पथिराना ने सीएसके को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. 21 वर्षीय इस पेसर को हाल ही में बांग्लादेश-श्रीलंक टी20 सीरीज के दूसरे मैच के दौरान लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर जाते हुए देखा गया था. हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते पथिराना सीरीज का अंतिम मैच नहीं खेल पाए था. पथिराना ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए 2023 आईपीएल में 12 मैचों में 8 की इकॉनमी रेट से 19 विकेट चटकाए थे. वह इस सीजन में चेन्नई के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले रवींद्र जडेजा और तुषार देशपांडे के बाद तीसरे गेंदबाज थे.
किसकी जगह मिलेगा मौका?
देखने वाली बात यह है कि अगर पथिराना को प्लेइंग-11 में शामिल किया जाता है तो वह किस से रिप्लेस करेंगे, क्योंकि पहले मैच में मुताफिजुर रहमान ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए 4 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया था. उन्होंने अपने 4 ओवर के स्पेल में 29 रन देकर यह विकेट चटकाए थे. ऐसे में ऋतुराज पथिराना को प्लेइंग-11 में शामिल करना हैं या नहीं, देखना दिलचस्प होगा. पथिराना के आईपीएल स्टैट्स देखें तो उनके नाम 14 मैचों में 21 विकेट हैं, जिसमें से 19 विकेट 2023 में 12 मैच खेलते हुए झटके थे.
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना
Trade Deal: डेयरी और पोल्ट्री के दरवाजे नहीं खोले गए, भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बोले कृषि मंत्री चौहान