दो बिजली कंपनियों की वजह से लग रहा है बिलों में फटका
भोपाल । तमाम प्रयासों के बाद भी प्रदेश की बिजली कंपनियां अपना घाटा समाप्त नहीं कर पा रही हैं। इस घाटे की सबसे बड़ी वजह है बिजली का चोरी होना। इस पर लगाम लगाने में बिजली कंपनियां लगातार असफल साबित हो रही हैं। इसकी वजह से बिजली का लाइन लॉस कम ही नहीं हो पा रहा है। अगर प्रदेश की तीनों कंपनियों को देखें तो, सर्वाधिक घाटे में पश्चिम क्षेत्र विद्युत कंपनी है। इस घाटे की भरपाई बिजली कंपनियों द्वारा टैरिफ बढ़ाकर ईमानदार उपभोक्ताओं से वसूली कर की जाती है। इसी के चलते वितरण कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाने की याचिका दायर की है। नए टैरिफ में कृषि, ग्राम पंचायत और नगर-निगम को मिलने वाली बिजली भी महंगी करने का प्रस्ताव है। गौरतलब है कि तीनों बिजली कंपनियों ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में 4 हजार करोड़ से अधिक के घाटे का अनुमान लगाया है। इसी की भरपाई के लिए 7.52 फीसदी टैरिफ में इजाफा करने की मांग की है। पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का घाटा 1618 करोड़ है और मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का घाटा 1372 करोड़ है। वहीं पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी का घाटा 1117 करोड़ का है। कंपनियों ने कृषि के टैरिफ को 6 रुपए यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है। इससे छोटे किसानों को नुकसान होगा। नए टैरिफ प्रस्ताव में 300 यूनिट तक बिजली जलाने वाले उपभोक्ताओं से 6 रुपए प्रति यूनिट और 300 से 750 यूनिट बिजली जलाने वालों से भी 6 रुपए प्रति यूनिट लिए जाने का प्रस्ताव है। पहले 300 यूनिट तक बिजली जलाने वाले कृषि मीटर से 4.89 रुपए प्रति यूनिट लिया जाता था। वहीं 300 से 750 यूनिट बिजली जलाने वालों से 5.92 प्रति यूनिट बिल वसूला जाता था। अब कम बिजली खपत वाले कृषि उपभोक्ताओं से भी 6 रुपए यूनिट बिजली बिल लिया जाएगा। इससे छोटे कृषि उपभोक्ताओं के लिए बिजली महंगी हो जाएगी।
बीते साल था दो हजार करोड़ का घाटा
पिछले साल चुनावी वर्ष होने की वजह से बिजली के टैरिफ में मामूली इजाफा हुआ था। बिजली कंपनियों ने 2 हजार करोड़ से अधिक का घाटा बताते हुए टैरिफ में 3.86 फीसदी इजाफा करने की मांग की थी। आयोग ने टैरिफ में 0.7 फीसदी का इजाफा किया था। इससे बिजली उपभोक्ताओं के बिल पर ज्यादा असर नहीं हुआ था। इस बार बिजली कंपनियों ने 7.52 फीसदी तक बिजली महंगी करने की तैयारी कर ली है। इससे बिजली उपभोक्ताओं के बिल पर असर पडऩा तय है।
राशिफल 15 मई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल परीक्षा 2026 का परिणाम घोषित
खरीफ पूर्व तैयारी : राजनांदगांव में खाद वितरण तेज, वैकल्पिक उर्वरकों की ओर बढ़ा किसानों का रुझान
सहकारिता मंत्री सारंग ने चांदबड़ में किया "संपर्क अभियान 2026" का शुभारंभ
राज्यमंत्री गौर शुक्रवार को करेंगी ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना’ का शुभारंभ, मप्र पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. कुसमरिया भी होंगे शामिल
स्काउट्स-गाइड्स बनेंगे युवा दूत मासिक धर्म स्वच्छता और लैंगिक समानता पर टूटेगी चुप्पी
धुरागांव सुशासन तिहार: समाधान के साथ हितग्राहियों को मिली खुशियां
फ्रांस की धरती पर चमकेगा एमपी का हुनर — खुशी दाभाडे करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
सड़क, पुल, एक्सप्रेसवे, डिजिटल तकनीक से मध्यप्रदेश में अधोसंरचना विकास को मिल रही नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
उप मुख्यमंत्री अरुण साव से छत्तीसगढ़ के अंतरराष्ट्रीय शूटर दिव्यांशु ने की मुलाकात
कचना ओवर-ब्रिज जल्द होगा शुरू, उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अंतिम चरण के कार्यों का किया निरीक्षण
भारत-ऑस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को मजबूती, एयर फोर्स मीटिंग में आधुनिक विमान तकनीक पर चर्चा
मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में जल आत्मनिर्भरता की ओर मध्यप्रदेश
ब्रिटेन की राजनीति में नई हलचल, पीएम स्टार्मर की कुर्सी पर खतरा?
पति की हत्या के मामले में महिला दोषी करार, अदालत ने सुनाई उम्रकैद की सजा
Mamata Banerjee Case: बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने 48 घंटे का समय दिया
कारोबारी दुनिया में हलचल, सात जगहों पर जांच एजेंसी की दबिश
हाईकोर्ट में राजनीतिक उथल-पुथल, संजय पाठक की मौजूदगी में सुनवाई स्थगित
चार मंत्रियों को अहम विभाग देकर असम सरकार ने किया बड़ा प्रशासनिक फेरबदल