मस्क और बेजोस के बीच लगातार चल रही है प्रतिद्वंदिता
वाशिंगटन । फोर्ब्स की रियल टाइम रिच लिस्ट में लगातार बदलाव हो रहा है। फोर्ब्स की एक रिपोर्ट के अनुसार इस महीने अब तक दूसरे स्पॉट पर 11 बार बदलाव हो चुका है। मजेदार बात यह है कि हर बार यह प्रतिद्वंदिता केवल 2 ही लोगों के बीच हो रही है। अमेजन के संस्थापक जेफ बेजोस और टेस्ला के फाउंडर एलन मस्क, ये दोनों दुनिया के सबसे अमीर शख्स भी रह चुके हैं। हालांकि, फिलहाल यह ताज एलवीएमएच के संस्थापक बर्नार्ड आरनॉल्ट एंड फैमिली के पास है। फोर्ब्स के मुताबिक एलन मस्क और जेफ बेजोस दोनों की अनुमानित नेटवर्थ इस वक्त 196.4 अरब डॉलर ही है। इन दोनों की नेटवर्थ में अंतर इतना कम है कि शेयरों में हल्की हलचल से इनका स्थान बदल जा रहा है। वहीं दुनिया के सबसे अमीर शख्स बर्नार्ड आरनॉल्ट की तो उनकी अनुमानित नेटवर्थ 223.6 अरब डॉलर है। वहीं बर्नार्ड की अनुमानित नेटवर्थ भारतीय करेंसी में 18.607 लाख करोड़ रुपये है। इस महीने 6 मार्च को पहली बार मस्क को हटाकर जेफ बेजोस दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति का स्थान ले लेते हैं। हालांकि ये कुछ समय के लिए होता है और फिर इसी दिन मस्क दोबारा अपने स्थान पर हो जाते हैं। 8 मार्च को भी 2 बार ऐसा होता है। 13 मार्च को बेजोस एक बार फिर मस्क से आगे निकल जाते हैं। 18 मार्च को मस्क बेजोस को पछाड़कर आगे निकल जाते हैं। 19 मार्च को फिर बेजोस ऊपर और मस्क नीचे आ जाते हैं। अगले ही दिन यानी 20 मार्च को मस्क फिर ऊपर निकल जाते हैं। 21 मार्च को बेजोस और 26 मार्च को फिर मस्क ऊपर आ जाते हैं। 26 मार्च को ही बेजोस एक बार फिर मस्क को पटखनी देते हुए यूएस के सबसे अमीर और दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति बन जाते हैं।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना