सोने की कीमतों में लगातार देखने को मिली हे तेजी
भारत में सोना खरीदना काफी शुभ माना जाता है। भारत में सोने की मांग में भी लगातार तेजी देखने को मिली है। सोने की मांग को लेकर वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने रिपोर्ट पेश किया है।
रिपोर्ट के अनुसार मार्च तिमाही में गोल्ड की मांग में 8 फीसदी (136.6 टन) की वृद्धि दर्ज हुई है। बढ़ती मांग की वजह से सोने की कीमतों में उछाल आया है। बता दें कि गोल्ड की कीमत 74,000 के पार पहुंच गई है।
सोने में आई तेजी को देखते हुए आर्थिक सलाहकार ने अनुमान लगाया है कि इस साल के अंत में सोना 1 लाख रुपये तक पहुंच सकता है।
कितनी बढ़ी सोने की मांग
इस साल जनवरी-मार्च अवधि के दौरान गोल्ड की तिमाही औसत कीमतों में 11 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। भारत में सोने की मांग सालाना आधार पर 20 प्रतिशत बढ़कर 75,470 करोड़ रुपये हो गई।
आज वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने वैश्विक रिपोर्ट जारी किया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत में गोल्ड की मांग में तेजी आई। भारत में सोने की ज्वेलरी और गोल्ड इन्वेस्टमेंट दोनों मामलों में तेजी आई है।
भारत की कुल सोने की मांग इस साल जनवरी-मार्च में बढ़कर 136.6 टन हो गई, जो एक साल पहले की अवधि में 126.3 टन थी। भारत में ज्वेलरी की मांग में 4 फीसदी बढ़कर 95.5 टन हो गया है। इसका मतलब है कि कुल डिमांड 19 फीसदी से बढ़कर 41.1 टन हो गया है।
डब्ल्यूजीसी के भारत रिजनल सीईओ सचिन जैन ने कहा
सोने की मांग में वृद्धि भारतीयों के सोने के साथ स्थायी रिश्ते की पुष्टि करती है। भारत का निरंतर मजबूत व्यापक आर्थिक माहौल सोने के आभूषणों की खपत के लिए सहायक था, हालांकि मार्च में कीमतें ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गईं, जिससे तिमाही समाप्त होने के साथ ही बिक्री में मंदी आ गई।
वह आगे कहते हैं कि मेरा अनुमान है कि इस साल के अंत में सोने की मांग 747.5 टन हो सकती है। किस फैक्टर की वजह से सोने की मांग में तेजी आई? इस सवाल का जवाब देते हुए जैन ने न्यूज एजेंसी पीटीआई को बताया कि
दुनिया के पूर्वी बाजार जिसमें भारत और चीन आते हैं वह सोने की कीमतों में गिरावट या उतार-चढ़ाव आती है तब प्रतिक्रिया देती है। वहीं, पश्चिमी बाजार सोने की कीमतों के बढ़ जाने पर प्रतिक्रिया देता है।
छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर, दो दिनों में 6 की मौत
जैजैपुर में दो आरा मिल सील, वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
आधी रात चली तबादला एक्सप्रेस, 11 IAS और 3 SAS अधिकारियों का ट्रांसफर, दीपक सक्सेना बने आबकारी आयुक्त
मंत्री सिंधिया के पीठ पलटते ही ड्राई फ्रूट्स पर नेताओं का धावा, मिशन काजू-बादाम देख मेहमान हैरान
पाकिस्तान ने नई हाइपरसोनिक एंटी-शिप मिसाइल स्मैश का अनावरण किया
खुशखबरी या झटका? पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बड़ा उलटफेर, जानें कहाँ मिल रहा सबसे सस्ता तेल
भगवान खुश, भक्त फिट...ये घास चमत्कारी, गणेश जी की प्रिय, सेहत के लिए वरदान
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (14 फ़रवरी 2026)
धरती का चलता फिरता कल्प वृक्ष है गौमाता: जगदगुरू राजेन्द्रदास महाराज
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल