ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रक से चोरी, खमतराई पुलिस ने आरोपी दबोचा
रायपुर ट्रक चोरी मामला में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस कमिश्नरेट रायपुर के नॉर्थ जोन अंतर्गत थाना खमतराई की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर रावांभाठा में ट्रक से टूल्स और गैस चूल्हा चोरी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) मयंक गुर्जर के नेतृत्व में की गई।
जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आनंद कुमार सहाय ने 19 फरवरी 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि उनका ट्रक (CG 04 HV 3497) 18 फरवरी की रात ट्रांसपोर्ट नगर में खड़ा था। सुबह ट्रक में रखे टूल्स और गैस चूल्हा, कुल कीमत करीब 8,000 रुपये, गायब मिले। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आकाश मरकाम और सहायक पुलिस आयुक्त उरला पूर्णिमा लामा के मार्गदर्शन में पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। सूचना मिली कि एक ऑटो (CG 04 LK 7275) में दो व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की कोशिश कर रहे हैं। घेराबंदी के दौरान ऑटो चालक फरार हो गया, लेकिन पीछे बैठे नौसाद (34 वर्ष), निवासी बीरगांव, को पकड़ लिया गया।
तलाशी में दो जैक, रॉड, व्हील पाना और गैस चूल्हा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने साथी परवेज आलम के साथ चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने 8,000 रुपये का सामान और 85,000 रुपये कीमत का ऑटो जब्त कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, जबकि फरार आरोपी की तलाश जारी है।
भाजपा ने जारी की 27 प्रत्याशियों की सूची, पूर्व अध्यक्ष अन्नामलाई को नहीं मिला टिकट
वकील को बनाया ऑनलाइन ठगी का शिकार, आरोपी पकड़ाया
PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा
राहुल गांधी पर भाजपा का तंज, बयान पर मचा बवाल
खौफनाक हादसा, गले के आर-पार सरिया; सर्जरी से बची जान
आईपीएल विवाद: ललित मोदी ने BCCI से की बड़ी मांग
मंटुरोव की भारत यात्रा: कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत
डेढ़ लाख शिक्षकों को फायदा, चौथी क्रमोन्नति का आदेश जारी
माता के दरबार में वर्दीधारी का भक्ति भाव, लोगों ने सराहा
AIMIM की पहली लिस्ट सामने: 12 उम्मीदवारों के नाम और सीटें तय
AAP नेता राघव चड्ढा बोले, खामोशी के बावजूद नहीं मानी हार
देसी और हाइब्रिड खीरे में क्या अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद
अफवाह के चलते महिला बंधक, पुलिस ने बचाया
नई ट्रेन सेवा शुरू, अब रोज मिलेगा सफर का विकल्प