चोरी की कोशिश नाकाम, लोगों की सतर्कता से आरोपी काबू में
जबलपुर| शहर के गढ़ा थाना क्षेत्र के नेहरू नगर में दिनदहाड़े चोरी की एक कोशिश को स्थानीय लोगों की सतर्कता ने नाकाम कर दिया। मेडिकल कॉलेज के पास स्थित एक सूने मकान में घुसकर चोरी का प्रयास कर रहे एक युवक को मकान मालिक और पड़ोसियों ने रंगे हाथों पकड़ लिया।बताया जाता है कि नेहरू नगर निवासी शुभम अरिहंत के घर को निशाना बनाते हुए आरोपी अंदर घुस गया था। घर में आहट होने पर मकान मालिक और आसपास के रहवासियों को शक हुआ। उन्होंने तुरंत घेराबंदी कर युवक को मौके पर ही दबोच लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विजय उईके के रूप में हुई है। चोरी के प्रयास की यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसे पुलिस के लिए एक अहम साक्ष्य माना जा रहा है।सूचना मिलने पर गढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी विजय उईके को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी का संबंध अन्य चोरी की वारदातों से है या नहीं।
डिजिटल जनगणना में भारी चूक: सरकारी पोर्टल पर अरुणाचल का पासीघाट बना 'चीनी शहर'
डोंबिवली स्टेशन पर हड़कंप: कल्वा शेड से जा रहा लोकल रैक हुआ बेपटरी, बड़ा हादसा टला
दिल्ली में द्विपक्षीय संबंधों की नई सुगबुगाहट; पीएम मोदी और ली जे म्योंग के बीच होगी अहम चर्चा
भोपाल में 'नारी शक्ति' का आक्रोश: महिला आरक्षण पर भाजपा ने विपक्ष को घेरा
प्रेमानंद महाराज के आश्रम में दिखे विराट-अनुष्का, भक्ति में लीन नजर आए
ऊर्जा के क्षेत्र में नई साझेदारी: त्रिकोमाली प्रोजेक्ट और गैस ग्रिड पर भारत-श्रीलंका में बनी सहमति
लू लगने पर तुरंत क्या करें? आसान भाषा में समझें पूरी जानकारी
जश्न बना अभिशाप: कपूरथला में PR की खुशी में चले पटाखे, 30 एकड़ गेहूं की फसल स्वाहा
तमिलनाडु का महासंग्राम: राहुल गांधी के तीखे तेवरों से सत्ता पक्ष में खलबली
लाखों की कमाई का दावा: सरकारी सेवक बेच रहे निजी कंपनी के सपने, वीडियो हुआ वायरल।
अनुराग ठाकुर का बड़ा दावा: 4 मई को बंगाल में बनेगी भाजपा की सरकार
किंग इज बैक: टी20 में 12वें शतक के साथ बाबर आजम ने आलोचकों को दिया करारा जवाब।
प्रियांश-कोनोली की सुनामी: 13 ओवर में 182 रन की साझेदारी ने लखनऊ को मुकाबले से किया बाहर।
परिसीमन का डर और आधी आबादी का हक: जयराम रमेश ने सरकार को घेरे में लिया
100% शराब दुकान निष्पादन के साथ आबकारी विभाग ने लक्ष्य किया पार, चुनौतियों के बीच हासिल की बड़ी सफलता
हंसी का नया डोज: 1 मिनट 22 सेकंड के टीजर में दिखा आयुष्मान खुराना का जबरदस्त कॉमिक अंदाज।