सबसे ज्यादा बिकने वाली गाड़ी का खिताब मारुति सुजुकी फ्रोंक्स को
नई दिल्ली । एसयूवी गाडियों में सबसे बेहतर बिकने वाली गाड़ी का खिताब मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के सिर सजा है। फ्रोंक्स की एक्स-शोरूम कीमत 7.51 लाख रुपये से शुरू होती है। इसका टॉप मॉडल 13.04 लाख रुपये में पाया जा सकता है। लॉन्चिंग के बाद 10 महीनों में ही पैसेंजर सेग्मेंट की इस कार की 1 लाख यूनिट्स बिक गई थीं। वित्त वर्ष 2024 की बात करें तो फ्रोंक्स की 1,34,735 गाड़ियां बिकी हैं। यह अन्य एसयूवी की तुलना में काफी बड़ा नंबर है। पिछले साल जुलाई 2023 में लॉन्च हुई हुंडई एक्स्टर ने इसी समय के दौरान 71,299 गाड़ियां बेची हैं। होंडा एलीवेट सितंबर 2023 को लॉन्च हुई थी, मगर अब तक केवल 33,642 कारें ही बेच पाई है। इसी तरह वित्त वर्ष 24 में मारुति सुजुकी की ही जिम्नी मात्र 17,009 गाड़ियां बेच पाई है। यह गाड़ी जून 2023 में लॉन्च हुई थी।
सिट्रोन सी3 एयरक्रॉस सितंबर 2023 में लॉन्च हुई और वित्त वर्ष 24 में 1,784 यूनिट ही बेच सकी।सेल के नंबर देखे जाएं तो मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के सामने कोई ठहरता नजर नहीं आता। फिर भी बाजार में इसकी टक्कर में जो गाड़ियां हैं, उनमें टाटा नेक्सन, मारुति सुजुकी ब्रेजा, महिंद्रा एक्सयूवी300, हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और निसान मैग्नाइट का नाम आता है। 5 सीटर फ्रोंक्स के फीचर्स की बात करें तो इसमें पावर स्टीयरिंग, एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ड्राइवर एयरबैग, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, पावर विंडो फ्रंट समेत कई चीजें शामिल हैं।
1.0एल ट्रबो बूस्टरजेट इंजन में 998 सीसी का डिस्प्लेसमेंट पर 98.69बीएचपी5500 आरपीएम की मैक्स पावर मिलती है। 37 लीटर फ्यूल टैंक कैपेसिटी वाली यह गाड़ी पेट्रोल पर 20.01 किलोमीटर प्रति लीटर की माइलेज देती है। टॉप स्पीड 180 किलोमीटर प्रति घंटा तक जा सकती है। गाड़ी की लम्बाई 3995 एमएम है, चौड़ाई 1765 एमएम, ऊंचाई 1550 एमएम है। इसमें 308 लीटर बूट स्पेस मिलता है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में भारत में एसयूवी गाड़ियां अच्छी बिक रही हैं। भारतीय परिवारों के हिसाब से हेचबैक की तुलना में एसयूवी गाड़ियां ज्यादा फिट बैठती हैं, क्योंकि इसमें ज्यादा स्पेस मिलता है।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम