'सिकंदर' के तीसरे गाने के टीजर ने मचाया धमाल
साजिद नाडियावाला निर्मित सिकंदर साल 2025 की मोस्ट अवेटेड फिल्म है जिसमें सलमान खान लीड रोल में हैं। फिल्म की रिलीज को कुछ दिन ही बचे हैं और मेकर्स एक के बाद एक बम फोड़ रहे हैं। ट्रेलर जारी करने से पहले सिकंदर के एक और गाने की पहली झलक आ गई है।
टीजर रिलीज के बाद से ही दर्शकों के बीच सिकंदर को लेकर खूब बज बना हुआ है। अभी तक फिल्म का ट्रेलर आउट नहीं हुआ है, लेकिन दो गाने जोहरा जबीन और बम बम भोले पहले ही यूट्यूब पर ट्रेंड कर रहे हैं। अब मेकर्स ने तीसरे गाने की झलक भी शेयर कर दी है।
सिकंदर के तीसरे गाने का टाइटल सिकंदर नाचे है। सोमवार को सलमान खान ने अपने तीसरे गाने का टीजर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। छोटी सी क्लिप में सल्लू मियां ने अपना स्वैग दिखा दिया है। हाफ ओपेन हुडी में वह अपनी ऑन-स्क्रीन प्रेमिका रश्मिका मंदाना के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। व्हाइट और गोल्डन आउटफिट में वह भी कहर बरपा रही हैं। गाने का थीम देखकर लगता है कि यह इस साल पार्टी सॉन्ग लिस्ट में अपनी जगह बना लेगा। अभी तो सिर्फ गाने का टीजर आया है। इसका पूरा गाना कल यानी मंगलवार को रिलीज किया जाएगा।
सलमान खान के स्वैग पर फिदा रश्मिका मंदाना
सिकंदर नाचे गाने में सलमान खान फुल स्वैग में दिख रहे हैं। ऐसे में फैंस का उन पर फिदा होना तो बनता है। एक यूजर ने लिखा, "स्वैग में सिकंदर।" एक ने कहा, "भारतीय सिनेमा का असली राजा।" एक फैन ने कमेंट किया, "भाईजान आग लगा रहे हैं।" एक ने लिखा, "टोटल बॉक्स ऑफिस ब्लास्ट।" एक और ने कहा, "असली बवाल तो कल आएगा।" एक ने तो यहां तक कह दिया है कि सिकंदर 1000 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी। कुछ लोग अभी से इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।
सिकंदर की रिलीज डेट
एआर मुरुगदास के निर्देशन में बनी सिकंदर ईद पर रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी तक तारीख अनाउंस नहीं की गई है। सलमान खान 32 साल छोटी रश्मिका मंदाना के साथ पहली बार स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। फिल्म में प्रतीक बब्बर, शरमन जोशी और काजल अग्रवाल की भी अहम भूमिका है।
UP में बड़ा दांव! Chirag Paswan की एंट्री, सभी सीटों पर उतरने की तैयारी
‘अपमान का बदला ले जनता’: SIR विवाद पर Mamata Banerjee का बड़ा बयान
चुनावी मैदान में अनोखा अंदाज, बुलडोजर लेकर पहुंचे प्रत्याशी
पश्चिम बंगाल में सियासी घमासान तेज, Indian National Congress ने झोंकी स्टार प्रचारकों की फौज
विक्रम यूनिवर्सिटी ने विवाद पर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया
पाकिस्तान पर संकट गहराया! ईरान युद्ध के बीच Shehbaz Sharif का बड़ा फैसला—आज से लॉकडाउन
प्रशासन द्वारा हटाई गई दुकानों के खिलाफ अनोखा अंदाज
नवजोत कौर सिद्धू का सियासी कदम: कांग्रेस छोड़, नई पार्टी का ऐलान
कैबिनेट में लगी मुहर: मोहन सरकार के बड़े निर्णय, शिक्षा और कृषि क्षेत्र को मिलेगा सीधा फायदा
सुनेत्रा पवार का बयान: अजित पवार के विकास एजेंडे को आगे ले जाएंगे, बारामती में मुकाबला तेज
रहाणे के बयान पर सहवाग ने जताई नाराजगी, कहा टीम भावना को समझो
कॉपी चेक करते वक्त छात्र का फनी नोट पढ़कर टीचर्स हक्के-बक्के
युवा खिलाड़ी का IPL डेब्यू फैंस के लिए रोमांचक होगा
इस बजट में कोई नया टैक्स नहीं, नागरिकों पर अतिरिक्त बोझ नहीं
ASF मनुष्यों के लिए खतरनाक नहीं, लेकिन पशु उद्योग के लिए बड़ा खतरा
डिजिटल संकट का डर! क्या अब नए 100, 200 और 500 रुपये के नोट बनेंगे सहारा?
IPL में आज दिखेगा असली क्लैश, फैंस की नजरें इस मुकाबले पर