अचानक बदले मौसम से लोगों को मिली गर्मी से राहत
रायपुर|छत्तीसगढ़ में मार्च का महीना अपने अलग ही रंग दिखा रहा है. जहां महीने का पहला हफ्ता सूखा रहा, सूरज के तीखे तेवर की वजह से अप्रैल और मई की तरह अहसास हुआ. तेज धूप और गर्मी के बाद राज्य में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. बस्तर संभाग समेत पूरे राज्य में बारिश, तेज हवा और बादल छाए रहे|
बस्तर संभाग में तेज बारिश दर्ज
- बस्तर संभाग के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट की चेतावनी जारी की थी|
- संभाग के बस्तर, दंतेवाड़ा, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा में तेज बारिश दर्ज की गई|
- पिछले 24 घंटे में राज्य की सबसे ज्यादा बारिश कोंटा में 30 मिमी रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा अमलीपदर और करपावंड में 10-10 मिमी बारिश हुई|
पिछले 24 घंटे में राज्य का मौसम कैसा रहा?
- छत्तीसगढ़ में पश्चिमी विक्षोभ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर देखने को मिल रहा है|
- पिछले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिला|
- सरगुजा संभाग में एक-दो जगहों पर ओले गिरने की घटना सामने आई|
- पेंड्रा रोड, अंबिकापुर समेत कई अन्य जगहों पर हल्की बारिश हुई|
- बारिश की वजह से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, इससे हल्की ठंड का अहसास हुआ|
दुर्ग सबसे गर्म और जगदलपुर सबसे ठंडा शहर
- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार (20 मार्च) को सर्वाधिक तापमान दुर्ग में 36.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया|
- राज्य का सबसे ठंडा शहर जगदलपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा|
- रायपुर के लालपुर में 33.4 डिग्री, बिलासपुर में 35 डिग्री, पेंड्रा रोड में 33.6 डिग्री, अंबिकापुर में 33.4 डिग्री, जगदलपुर में 32.3 डिग्री अधिकतम तापमान रहा|
अगले 24 घंटे में मौसम कैसा रहेगा?
- मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक राज्य में हल्की बारिश और तेज हवाओं का दौर जारी रहेगा.
- रायपुर, सरगुजा और बस्तर संभाग में 23 मार्च तक हल्की बारिश का दौर जारी रहेगा.
- अगले 48 घंटे बाद अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की बढ़ोतरी होगी.
- मार्च के आखिरी हफ्ते में एक सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जिससे फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा|
बगावत बर्दाश्त नहीं’ – टिकट विवाद पर Mamata Banerjee सख्त
बिहार को बनाएंगे देश का नंबर-1 प्रदेश – Nishant Kumar की पहली प्रतिक्रिया
होर्मुज संकट से हड़कंप: Strait of Hormuz बंद होने से ऊर्जा आपूर्ति पर बड़ा खतरा
नक्सलवाद पर संसद में गरजे Amit Shah, कहा– ‘गोली का जवाब गोली से
मेधावी छात्रों को मिला बड़ा सम्मान, 135 विद्यार्थियों को मिला गौरव
MPL ऑक्शन का आगाज, इंदौर में पहली बार खिलाड़ियों पर दांव
मामूली रकम बनी जानलेवा, उधार मांगने पर किसान की हत्या
प्रकृति की रक्षा में लद्दाख का मॉडल, पर्यावरण संरक्षण में वैज्ञानिक पहल