दिल की बीमारी और डायबिटीज का जोखिम होगा कम....
नई दिल्ली। Heart Health: डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है, जिसे कंट्रोल करने के लिए लाइफस्टाइल में कुछ बदलाव करना जरूरी हो जाता है। ऐसे में क्या आप जानते हैं कि अगर आप भी अपना कुछ समय प्रकृति के साथ बिताते हैं तो ये आपकी सेहत के लिए वरदान साबित हो सकता है। जी हां, खासतौर से यह दिल और डायबिटीज की बीमारी के जोखिम को कम करता है। वहीं, इन्फ्लेमेशन यानी सूजन से भी राहत दिलाता है। एक अध्ययन में इस बात की पुष्टि हुई है। आइए जानते हैं इससे जुड़ी जरूरी बातें।
डायबिटीज का जोखिम होता है कम
हाल ही में, ब्रेन, बिहेवियर एंड इम्युनिटी जर्नल में प्रकाशित हुई यह स्टडी बताती है कि प्रकृति के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से सूजन का स्तर घटता है, जिससे दिल से जुड़ी बीमारी और डायबिटीज का जोखिम कम होता है। बता दें, कि इससे पहले भी कई स्टडीज में पर्यावरण को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर बताया जा चुका है।
सूजन से मिलती है राहत
ताजा स्टडी में बताया गया है कि प्रकृति के साथ वक्त बिताने से सूजन के तीन अलग-अलग बायोमार्करों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ये तीन मार्कर हैं, इंटरल्यूकिन-6 (आईएल-6), जो एक साइटोकिन है और प्रणालीगत सूजन प्रक्रिया के प्रबंधन से निकट से जुड़ा हुआ है। दूसरा है सी-रिएक्टिव प्रोटीन, जो आईएल-6 और अन्य साइटोकिन की उत्तेजना प्रतिक्रिया को संश्लेषित करता है। तीसरा है फाइब्रिनोजेन, जो प्लाज्मा में घुलनशील प्रोटीन है।
बता दें, तीनों बायोमार्करों पर प्रकृति के असर का पता लगाया गया है और उसकी व्याख्या भी की गई है। अमेरिका के कॉरनेल यूनिवर्सिटी के मनोविज्ञान विभाग में प्रोफेसर व शोध दल का नेतृत्व करने वाले एंथनी ओंग कहते हैं, कि यह शोध बताता है कि प्रकृति का आनंद लेते हुए हम कैसे सूजन से जुड़ी दिल और डायबिटीज जैसी बीमारियों से बचाव या उसके जोखिम को कम कर सकते हैं।
कितने लोगों पर हुआ अध्ययन?
स्टडी करने वाले ग्रुप ने इसके लिए 1,244 प्रतिभागियों को शामिल किया। ऐसे में उनके यूरिन और खाली पेट रक्त के नमूने की जांच भी की गई। एंथनी ओंग ने कहते हैं कि ये जरूरी नहीं है कि हमने प्रकृति की गोद में कितना समय बिताया बल्कि ज्यादा जरूरी यह है कि हमने कितना क्वालिटी टाइम बिताया।
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम
स्मार्ट सिटी का सपना टूटा? करोड़ों के बाद भी अधूरे प्रोजेक्ट
बेटी की मौत का सदमा, पिता ने भी तोड़ा दम; 262 करोड़ रुपये का मुआवजा तय
केंद्र और सीएम के बीच मतभेद? विपक्ष ने साधा निशाना