युवाओं में तेजी से बढ़ रही है फैटी लिवर की समस्या....
नई दिल्ली। हर साल 19 अप्रैल को World Liver Day मनाया जाता है। इस दिन लिवर से जुड़ी बीमारियों और उनसे बचाव के बारे में लोगों को जागरूक बनाने के लिए प्रयास किए जाते हैं। लिवर से जुड़ी बीमारियों में नॉन एल्कोहोलिक फैटी लिवर डिजीज (NAFLD) सबसे कॉमन बीमारी है, जिससे दुनियाभर में लाखों की संख्या में लोग पीड़ित हैं।
इस बीमारी के मामले भी पहले की तुलना में काफी बढ़ चुके हैं। The Children of the 90s नाम की एक स्टडी के मुताबिक, युवाओं में फैटी लिवर के मामले काफी अधिक देखने को मिलते हैं। इसलिए फैटी लिवर के क्या रिस्क फैक्टर्स हो सकते हैं और कैसे बचाव किया जा सकता है, इस बारे में जानकारी होना बेहद जरूरी है। आइए जानते हैं फैटी लिवर के जोखिम कारक और बचाव के तरीके।
क्या हैं फैटी लिवर के रिस्क फैक्टर्स?
- मोटापा
- कोलेस्ट्रॉल अधिक होना
- ब्लड में ट्राइग्लीसराइड लेवल ज्यादा होना
- स्लीप एपनिया
- पीसीओएस
- टाइप-2 डायबिटीज
- मेटाबॉलिक सिंड्रोम
- शराब पीना
- हाइपोथायरॉइडिज्म
कैसे कर सकते हैं बचाव?
- हेल्दी डाइट- डाइट में प्रोसेस्ड फूड्स, शुगरी डाइट या जंक फूड की मात्रा ज्यादा होने की वजह से फैटी लिवर का जोखिम काफी बढ़ जाता है। इसलिए अपनी डाइट में साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल, दही, फिश, बीन्स, चिकन, अंडे आदि शामिल करें। इसके साथ ही, भरपूर मात्रा में पानी पीना भी काफी जरूरी है।
- हेल्दी वजन- वजन ज्यादा होने की वजह से फैटी लिवर का खतरा बढ़ता है। इसलिए हेल्दी वजन मेंटेन करना बेहद जरूरी है। इसके लिए हेल्दी डाइट लेना और एक्सरसाइज करना जरूरी है।
- एक्सरसाइज- एक्सरसाइज करने से बॉडी का फैट कम होता है और मेटाबॉलिज्म एक्टिव होता है। साथ ही, लंबे समय तक एक ही जगह बैठे न रहें, बीच में थोड़ी-थोड़ी देर ब्रेक लें।
- कोलेस्ट्रॉल लेवल मैनेज करें- कोलेस्ट्रॉल लेवल का नियमित चेकअप और उसे मैनेज करने के लिए हेल्दी डाइट फॉलो करें।
- ब्लड शुगर कंट्रोल- ब्लड शुगर लेवल बढ़ना लिवर के लिए काफी खतरनाक हो सकता है। इसलिए ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना काफी जरूरी है।
- शराब पीना- शराब पीने की वजह से लिवर से जुड़ी कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं, जिसमें फैटी लिवर से लेकर लिवर कैंसर तक शामिल हैं। इसलिए शराब का सेवन न करें। साथ ही, तंबाकू और उसके पदार्थों से परहेज करना भी लिवर के लिए फायदेमंद हो सकता है।
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात