कई खूबियों से भरपूर है नई इलेक्ट्रिक बाइक रोडस्टर
नई दिल्ली। ओला इलेक्ट्रिक कंपनी का दावा है कि नई इलेक्ट्रिक बाइक रोडस्टर उनके अब तक के सबसे बेहतरीन मॉडल्स में से एक है। कंपनी ने अपनी नई इलेक्ट्रिक बाइक रोडस्टर का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर साझा किया है, जिसमें इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के अपडेटेड और रनिंग मॉडल को दिखाया गया है।
इस बाइक में 2.5केडब्ल्यूएच क्षमता की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है, और इसमें 3.5 केडब्ल्यूएच, 4.5 केडब्ल्यूएच, और 6 केडब्ल्यूएच बैटरी विकल्प भी उपलब्ध हैं। यह बाइक सिर्फ 2 सेकंड में 0-40 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है, और इसकी टॉप स्पीड 126 किमी/घंटा है। ओला रोडस्टर में पावरफुल मोटर, लंबी बैटरी लाइफ, फास्ट चार्जिंग, 7-इंच स्मार्ट डिजिटल डिस्प्ले, एडवांस सस्पेंशन, स्मार्ट कनेक्टिविटी, और GPS नेविगेशन जैसे फीचर्स शामिल हैं। इलेक्ट्रिक होने के चलते इस बाइक को पारंपरिक इंजन वाली बाइकों की तुलना में कम मेंटेनेंस की जरूरत होती है। इसमें डायमंड-कट अलॉय व्हील्स, एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप, और 7-इंच टीएफटी टचस्क्रीन डिस्प्ले जैसे प्रीमियम फीचर्स भी दिए गए हैं। साथ ही, रोडस्टर में क्रूज कंट्रोल और सुरक्षा के लिए एंटी-थेफ्ट डिवाइस भी है। ब्रेकिंग सिस्टम के लिए बाइक में फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। इससे अलावा बाइक में पार्किंग सेंसर भी दिया गया है।
ओला रोडस्टर तीन वेरिएंट्स में उपलब्ध है: रोडस्टर एक्स, रोडस्टर, और रोडस्टर प्रो। इनमें से रोडस्टर मध्यम कीमत वाला वेरिएंट है, जिसकी 3.5 केडब्ल्यूएच बैटरी वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत रुपए 1,04,999 से शुरू होती है। वहीं, 4.5 केडब्ल्यूएच वेरिएंट की कीमत रुपए 1,19,000 और 6 केडब्ल्यूएच वेरिएंट की कीमत रुपए 1,39,999 है। आप इसे 999 रुपये में बुक कर सकते हैं। ओला इलेक्ट्रिक ने जानकारी दी है कि इस बाइक की डिलीवरी मार्च 2025 में शुरू होगी। रोडस्टर के ये विभिन्न वेरिएंट्स अलग-अलग राइडिंग जरूरतों और बजट के हिसाब से विकल्प प्रदान करते हैं।
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना
लोकसंगीत और बॉलीवुड सुरों से सजा मैनपाट महोत्सव का दूसरा दिन
सुकमा कलेक्टर ने दोरनापाल में योजनाओं की स्थिति देखी
मधुमक्खी पालन से स्व-सहायता समूह की आय में वृद्धि
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सपत्नीक महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल के दर्शन कर पूजन-अर्चन किया
आतंकी गतिविधियों के शक में 21 स्थानों पर तलाशी, ATS की समन्वित कार्रवाई
रेल में वन्यजीव तस्करी का भंडाफोड़, अटेंडेंट की मदद से ले जाए जा रहे थे 311 कछुए
कृषक ग्राम सभाओं में किसानों को दी जा रही है उन्नत खेती की जानकारी