सनकी आशिक का खौफनाक खेल, युवती का गला रेतकर हत्या, जानिए क्या है पूरा मामला"
MP News: मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के बैहर थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे देखकर हर कोई सहम गया. मामला बैहर थाना अंतर्गत ग्राम आमगांव का है, जहां चौक पर एक सिरफिरे आशिक ने 22 वर्षीय युवती की चाकू से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी. यह घटना मंगलवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है. इस घटना में मृतक युवती की पहचान ग्राम आमगांव निवासी शीतल भंडारकर के रूप में हुई है.
गला रेतकर की युवती की हत्या
जानकारी के मुताबिक, शीतल काम करने के लिए बैहर में एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान पर जाती थी. रोज की तरह वह मंगलवार सुबह भी घर से बैहर जाने के लिए निकली थी. युवती गांव के चौराहे पर बस का इंतजार कर रही थी. उसी दौरान एक युवक शराब के नशे में उसके पास पहुंचा और कुछ देर तक उससे बातचीत करने लगा. बात करने के बाद युवक ने अचानक चाकू निकालकर युवती पर हमला कर दिया. उसने युवती का गला रेतकर उसकी मौके पर ही हत्या कर दी. हत्या के बाद आरोपी युवती का सिर अपनी गोद में रखकर बेसुध होकर बैठ गया.
मौजूद लोग बनाते रहे वीडियो
इस घटना में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला दृश्य तब देखने को मिला जब वहां मौजूद लोग आरोपी को युवती की हत्या करते हुए अपनी आंखों से देखते रहे. उस समय लोग सिरफिरे को रोकने के बजाय घटना का वीडियो बनाने में व्यस्त थे. कोई भी हिम्मत जुटाकर युवती को बचाने की कोशिश नहीं कर पाया.
आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और युवती के शव के पास बेसुध पड़े आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया. बताया जा रहा है कि हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी घायल कर लिया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे बैहर अस्पताल में भर्ती कराया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
जिला अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आदर्शकांत शुक्ला ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई थी. आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है. प्रारंभिक जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की जांच जारी है.
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश
भारतीय समुदाय पर भेदभाव का मामला, एचएएफ पहुंचा अदालत
सत्ता विरोधी लहर के बीच विकास बना बड़ा मुद्दा, केरल में दिलचस्प मुकाबला
लाल गेंद क्रिकेट से दूरी क्यों बना रहे हैं राशिद खान?
आदियाला जेल से जुड़े मामले में बड़ा एक्शन, इमरान खान परिवार पर आरोप
स्टेज पर अंधेरा, नेता का गुस्सा कुणाल चौधरी ने JE को दी मुर्गा बनाने की धमकी
जनसभा में शुभेंदु अधिकारी का ऐलान, हल्दिया की सभी सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा
कच्छ में भारतीय जांबाजों का पराक्रम, 150 जवानों ने पलट दी बाजी
मौसम का बदला मिजाज, गर्मी के साथ तेज आंधी-बारिश की चेतावनी
पोर्ट संचालन में पारदर्शिता पर जोर, DG Shipping का आदेश जारी
एमपी में आज से गेहूं खरीदी अभियान, मंत्री-विधायक करेंगे किसानों का अभिनंदन
समान नागरिक संहिता पर मध्य प्रदेश में हलचल, पूर्व जज देसाई को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
हेल्थ चेकअप की पूरी लिस्ट, सालाना जांच क्यों है जरूरी
विक्रम मिस्री अमेरिका रवाना, अहम मुद्दों पर होगी उच्चस्तरीय वार्ता
कांग्रेस नेता केके मिश्रा का विवादित बयान, पार्टी के भीतर ही मचा बवाल
फोर्टिफाइड चावल हटाने का निर्णय, लोगों को मिलेगा सामान्य चावल
प्लास्टिक स्ट्रॉ से पीना पड़ सकता है भारी, जानें नुकसान
722 उम्मीदवारों की किस्मत का दिन, असम में किसके सिर सजेगा ताज
30 के बाद बढ़ता है इन बीमारियों का खतरा, रहें सतर्क