Glenn Maxwell की कप्तानी में पलटा MLC का इतिहास
नई दिल्ली। मेजर लीग क्रिकेट 2025 के 17वें मैच में लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स का सामना वॉशिंगटन फ्रीडम से हुआ। इस मुकाबले में वॉशिंगटन फ्रीडम को 5 विकेट से जीत मिली, जो कि उनकी टूर्नामेंट की पांचवीं जीत रही।
इसके साथ ही अंक तालिका पर 10 अंक और +0.619 नेट रन रेट के साथ दूसरे पायदान पर पहुंची। वहीं, लॉस एंजिल्स की टीम ने अब तक सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज की है, जबकि पांच मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। इस मैच में वॉशिंगटन फ्रीडम ने जीत के साथ ही MLC का इतिहास पलट दिया है।
दरअसल, मैच में टॉस जीतने के बाद वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम ने गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बैटिंग करते हुए लॉस एंजिल्स नाइट राइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 213 रन बनाए। टीम की तरफ से आंद्रे फ्लेचर ने 60 गेंद पर 104 रन की पारी खेली उनकी पारी में 7 चौके और 6 छक्के शामिल रहे।
उनके अलावा उनमुक्त चंद ने 41 रन बनाए। वहीं, कप्तान जेसन होल्डर ने 11 रन, तो आंद्रे रसेल ने नाबाद 30 की नाबाद पारी खेली।
इसके जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट पर 214 रन बनाए। मिचेल ओवन ने 43 रन बनाए, जबकि एंड्रीस गौस ने 31 रन की पारी खेली। कप्तान ग्लेन मैक्सवेल ने 42 रन बनाए। उनकी पारी में 2 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। ग्लेन फिलिप्स ने नाबाद 33 और ओबस पिनियर ने नाबाद 23 रन की पारी खेली।
आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन फ्रीडम ने जीता मैच
मैच काफी रोमांचक रहा, जहां आखिरी ओवर में मुकाबले का नतीजा निकला। आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन की टीम को जीत के लिए 1 रन की दरकार थी और क्रीज पर मौजूद थे ग्लेन फिलिप्स और ओबस की जोड़ी। दोनों के बीच 50 रन के पार की साझेदारी बन चुकी थी। नाइट राइडर्स की तरफ से आखिरी ओवर आंद्रे रसेल डाल रहे थे।
इस ओवर की लास्ट गेंद पर फिलिप्स ने मिड ऑन की तरफ शॉट लगाया, जहां इस कैच को पकड़ने के लिए जेसन होल्डर ने डाइव लगाई, लेकिन गेंद उनके हाथ से एक नहीं दो बार आने के बाद छूट गई। इस तरह नाइट राइडर्स की टीम के खिलाड़ी हैरान रह गए और मैच आखिरी गेंद पर वॉशिंगटन की टीम ने जीत लिया। अगर ये गेंद जेसन पकड़ लेते तो शायद सुपर ओवर देखने को मिलता।
MLC इतिहास की सबसे सफल रन चेज
- 223/3- वॉशिंगटन फ्रीडम द्वारा बनाम टेक्सास सुपर किंग्स (टारगेट-221)
- 214/5- वॉशिंगटन फ्रीडम द्वारा बनाम लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स *
- 203/3-एमआई न्यूयॉर्क बनाम सीटर ओरकर्स (टारगेट-201)
- 202/3- सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न द्वारा बनाम टेक्सास सुपर किंग्स (टारगेट-199)
- 189/8-वॉशिंगटन फ्रीडम द्वारा बनाम एमआई न्यूयॉर्क
वॉशिंगटन फ्रीडम ने लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स पर मिली जीत के साथ ही टीम ने MLC में इतिहास रचा। ये मेजर लीग क्रिकेट के इतिहास की दूसरा सबसे सफल रन चेज रहा।
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान
सिर्फ 5000 रुपये में ट्रिप, 5 हिल स्टेशन जो हैं ऑफबीट
विश्व में हनुमान मंदिरों की यात्रा, चमत्कारिक अनुभव
MI में कप्तानी का बदलाव, हार्दिक पाटीदार के बिना मैच
Rahul Gandhi ने सरकार को घेरा, सरकारी इमारतों में चीनी कैमरों पर चिंता
ममता बनर्जी का बड़ा बयान: जांच एजेंसी की कार्रवाई पर उठाए सवाल
वैश्विक अलर्ट, 23 देशों में नया कोरोना स्ट्रेन फैल चुका
छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर भारी सफलता, DGP बोले- अब खतरा नहीं
CMHO की बढ़ी मुश्किलें, फर्जी भुगतान का मामला उजागर
Mhow में आवारा कुत्ते का कहर, पांच लोगों को काटा; गांव में दहशत