फिल्म 'सनम तेरी कसम' फिर होगी सिनेमाघरों में रिलीज
हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन स्टारर रोमांटिक फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी. फिल्म निर्माताओं ने बताया कि प्रशंसकों की मांग पर 7 फरवरी को एक बार फिर से ‘इंदर’ और ‘सुरु’ की कहानी दिखाई जाएगी. साल 2016 में रिलीज हुई हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन की फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला.
कभी कम नहीं हुआ प्यार
फिल्म को प्रशंसकों से मिले प्यार पर अभिनेता हर्षवर्धन राणे ने कहा, ‘सनम तेरी कसम’ के लिए प्यार कभी कम नहीं हुआ. फिल्म की री-रिलीज को लेकर देश के कई हिस्सों से प्रशंसकों की अपील को देखना उत्साहजनक है. इस फिल्म ने मुझे बहुत कुछ दिया है और एक बार फिर से बड़े पर्दे पर इसके जादू को देखना एक ऐसी भावना है जिसे मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता. इस प्रेम कहानी को जिंदा रखने के लिए धन्यवाद!.
लोगों के दिलों में बनाई जगह
फिल्म निर्माता दीपक मुकुट ने आभार व्यक्त करते हुए कहा, जब से ‘सनम तेरी कसम’ रिलीज हुई, इसने लोगों के दिलों में जगह बना ली. रिलीज के इतने सालों बाद भी प्रशंसकों ने इसके फिर से रिलीज होने के लिए जोर दिया है, यह इस बात का सबूत है कि इसका कितना प्रभाव पड़ा है. हम इसे 7 फरवरी को सिनेमाघरों में फिर से रिलीज करने के लिए उत्साहित हैं. मुझे उम्मीद है कि पुराने और नए दोनों दर्शक एक बार फिर इसके सदाबहार रोमांस का अनुभव करेंगे.
'सनम तेरी कसम' होगी री-रिलीज
जानकारी के अनुसार 'सनम तेरी कसम' की री-रिलीज को लेकर बिहार समेत देश के कई हिस्सों से प्रशंसकों ने मांग करते हुए प्यार का इजहार किया. प्रशंसकों की मांग पर फिल्म निर्माताओं ने फिल्म को फिर से रिलीज करने का फैसला लिया. राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म ‘सनम तेरी कसम’ 7 फरवरी को सिनेमाघरों में वापसी करने के लिए तैयार है. फिल्म में हर्षवर्धन राणे और मावरा होकेन के साथ मनीष चौधरी, मुरली शर्मा, अनुराग सिन्हा, विजय राज, सुदेश बेरी, कमल अदिब के साथ ही अन्य सितारे अहम भूमिका में थे.
राशिफल 05 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
जश्न में फायरिंग पड़ी भारी, बिहार में BJP विधायक को कोर्ट ने सुनाई सजा
गुजरात में पीएम मोदी बोले- सेमीकंडक्टर सेक्टर में दुनिया का भरोसा जीत रहा भारत
चंदौसी: शिक्षिका की मौत के बाद वकील पर FIR, सुसाइड नोट बना अहम सबूत
जनता को जल्द इंसाफ दिलाने की दिशा में बिहार सरकार का अहम निर्णय
जमीन विवाद में गर्भवती महिला पर हमले से दो अजन्मे बच्चों की मौत, इलाके में आक्रोश
बटाला फायरिंग केस: धमकी और गोलियों से दहला इलाका, जांच जारी
कथित चंदा चोरी केस में बड़ा खुलासा: चार्टर्ड प्लेन से सिंडिकेट के आका, ट्रेन से ले जाया गया रामलला का सोना!
मानसून सत्र की तारीखों का ऐलान: 20 जुलाई से 13 अगस्त तक चलेगा संसद का सत्र
क्या कानून बचा सकता है एक्स्ट्रा-मैरिटल अफेयर के आरोपी पति को? सुप्रीम कोर्ट ने दिया अहम फैसला
युवक पर जानलेवा हमला, पेट्रोल के बहाने बुलाकर वारदात को दिया अंजाम
पंजाब कांग्रेस में मनीष तिवारी की एंट्री पर विराम, हाईकमान ने लिया बड़ा फैसला
पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, TVK का बड़ा बयान- 'CM के पैरों पर गिरने से भी नहीं मिलेगी एंट्री'
ऊर्जा सुरक्षा पर PM मोदी का बड़ा दावा: 'युद्ध के बावजूद देश में नहीं आने दिया संकट'
भारत की मानवता को मिला सम्मान: ऑपरेशन अमिस्ताद की वेनेजुएला ने की जमकर तारीफ
सिंगापुर जाने की सोच रहे हैं? जानिए बजट, मौसम और घूमने की खास जगहें