वो फिल्म, जिसमें अभिषेक बने अमिताभ के पापा, बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल
अमिताभ बच्चन का नाम सुनते ही हर किसी के जहन में ‘शहंशाह’, ‘डॉन’ और ‘कुली’ जैसे शब्द आने लगते हैं. बिग बी एक दिग्गज अभिनेता हैं जिन्हें सदी का महानायक भी कहा जाता है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अमिताभ बच्चन ने एक फिल्म में अपने ही बेटे अभिषेक बच्चन के बेटे का रोल प्ले किया था और वो किरदार हमेशा के लिए यादगार बन गया.
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसे रिलीज हुए 15 साल हो गए हैं और इतने सालों में इस फिल्म को आज तक कोई रिप्लेस भी नहीं कर पाया. इसी फिल्म में विद्या बालन ने अमिताभ बच्चन की मां का रोल प्ले किया था और ये उनके लिए प्राउड की बात थी, ऐसा एक्ट्रेस ने खुद कहा था.
इस फिल्म में अभिषेक-विद्या के बेटे बने थे अमिताभ बच्चन
4 दिसंबर 2009 को रिलीज हुई फिल्म पा का निर्देशन आर बालकी ने किया था. इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स में अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन दोनों का नाम शामिल है. फिल्म में बिग बी ने विद्या और अभिषेक के बेटे का रोल प्ले किया था, जिसे एक दुर्लभ बीमारी होती है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी और अमिताभ बच्चन का रोल हमेशा के लिए यादगार भी बन गया. इसमें उनका मेकअप ऐसा हुआ था जिसे देखकर पहचानना मुश्किल था कि ये महानायक अमिताभ बच्चन हैं.
पा’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
अमिताभ बच्चन, विद्या बालन और अभिषेक बच्चन स्टारर इस फिल्म में परेश रावल, जया बच्चन औ अरुंधती नाग जैसे कलाकार भी शामिल हुए थे. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म पा का बजट 18 करोड़ रुपये था, जबकि वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 46.91 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म के कुछ गाने जबरदस्त हिट हुए और सबसे ज्यादा अमिताभ बच्चन का लुक चर्चा में था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, अमिताभ बच्चन के इस मेकअप को करने और उतारने में 12 घंटे लगते थे.
अमिताभ बच्चन और अभिषेक की फिल्में
अमिताभ बच्चन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1969 में फिल्म सात हिंदुस्तानी से की थी. वहीं अभिषेक बच्चन ने साल 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से बॉलीवुड डेब्यू किया था. अमिताभ बच्चन ने अपने टैलेंट के बल पर इंडस्ट्री में महानायक का टैग हासिल किया है, वहीं अभिषेक बच्चन का फिल्मी करियर कुछ खास नहीं रहा. अगर बात अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की साथ में की हुई फिल्मों की करें तो इसमें ‘सरकार’, ‘बंटी और बबली’, ‘सरकार 3’ और ‘झूम बराबर झूम’ जैसे नाम शामिल हैं.
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में 22,850 लीटर स्पिरिट जप्त, जांच में जहरीली पाई गई
'कॉकटेल 2' में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह