"IFFI में फिल्म 'Chola' की धूम, अतुल गर्ग की क्रांतिकारी फिल्म का हुआ प्रीमियर"
55वां फिल्म फेस्टिवल इस बार गोवा में आयोजित हुआ। IFFI (इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया) और उसके साथ आयोजित फिल्म बाजार में इस साल हर तरफ एक ही नाम गूंजा और वो था निर्देशक अतुल गर्ग। निर्देशक इन दिनों अपनी फिल्म 'चोला' और आगामी प्रोजेक्ट 'कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज पार्ट वन' को लेकर चर्चा में हैं। उनका मानना है कि इन फिल्मों के जरिए वो लोगों को ये दिखाना चाहते हैं कि वे आज के समय के सबसे प्रभावशाली और क्रांतिकारी फिल्म निर्माता हैं।
IFFI में किया गया था फिल्म का प्रीमियर
IFFI के मंच से इस बार अतुल गर्ग की 'चोला' का प्रीमियर किया गया। यह फिल्म न केवल दर्शकों को बांधकर रखने में कामयाब रही, बल्कि इसे देखने के बाद मौजूद सभी दर्शकों और विशेषज्ञों ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। 'चोला' ने ना केवल कहानी कहने के अपने नए अंदाज से सबको चौंका दिया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि अतुल गर्ग सिनेमा की हर सीमा को चुनौती देने के लिए तैयार हैं।
कश्मीर के हालातों का एहसास कराएगी फिल्म
IFFI के मंच पर गर्ग ने एक और इतिहास रचा जब उन्होंने अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज पार्ट वन' का ट्रेलर पहली बार गोवा के ग्रैंड याच पर लॉन्च किया। यह अपने आप में एक अनूठा और भव्य आयोजन था। कश्मीर की खूबसूरत घाटियों और एक संवेदनशील कहानी पर आधारित यह फिल्म पहले ही लोगों के बीच उत्सुकता पैदा कर चुकी है।
अतुल गर्ग की फिल्मों की कहानियां दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ती हैं और उन्हें अंदर तक झकझोर देती हैं। 'चोला' और 'कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज' इस बात के उदाहरण हैं कि गर्ग भारतीय सिनेमा को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। 'कश्मीर एनिग्मा ऑफ पैराडाइज' में खूबसूरत वादियों वाले कश्मीर के अलग अलग रंग-रूप और रीति-रिवाज को दिखाया जाएगा।
दर्शकों के दिलों तक पहुंचे फिल्म -अतुल गर्ग
IFFI के दौरान, फिल्म विशेषज्ञों और दर्शकों ने गर्ग के काम को भारतीय सिनेमा के लिए एक नई दिशा बताते हुए कहा, "अतुल गर्ग का नाम अब भारतीय सिनेमा की पहचान है। वे केवल फिल्में नहीं बनाते, वे एक अनुभव का निर्माण करते हैं। मैं चाहता हूं कि मेरी हर फिल्म दर्शकों के दिलों तक पहुंचे और कुछ नया सोचने को मजबूर करे।"
गर्ग मानते हैं कि सिनेमा उनके लिए सिर्फ मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि ये वो जरिया है जिसकी मदद से वो समाज, भावनाओं और इंसानी रिश्तों को गहराई को समझकर पर्दे पर दिखाते हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ, उत्तराखंड और मुंबई में हुई है।
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में 22,850 लीटर स्पिरिट जप्त, जांच में जहरीली पाई गई
'कॉकटेल 2' में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह