को-एक्टर की एक्साइटमेंट पूरी तरह से हावी हो गई थी: अनुप्रिया गोयनका
मुंबई। हाल ही में इंटीमेट सीन के दौरान बालीवुड एक्ट्रेस अनुप्रिया गोयनका ने अपने साथ हुई एक असहज घटना का खुलासा किया। अनुप्रिया ने बताया कि कैसे एक बार उनके को-एक्टर ने शूटिंग के दौरान अपनी एक्साइटमेंट के चलते उन्हें असहज महसूस कराया।
मीडिया से चर्चा में अनुप्रिया गोयनका ने बताया, यह घटना दो बार हुई। एक बार मैं नहीं कह सकती कि वह व्यक्ति मेरा फायदा उठा रहा था, लेकिन उसकी एक्साइटमेंट पूरी तरह से हावी हो गई थी। एक्ट्रेस ने आगे कहा, मैं देख सकती थी कि वह एक्साइटेड हो रहा था, जो कि ऐसा नहीं होना चाहिए। जब ऐसी स्थिति बनती है, तो आप अपमानित और असहज महसूस करते हैं। यह सब किसिंग सीन के दौरान हुआ था। अनुप्रिया ने एक और किस्सा सुनाते हुए बताया, मैंने उस दिन ऐसे कपड़े पहने थे जो आरामदायक नहीं थे। मुझे उम्मीद थी कि मेरे को-एक्टर को पता होगा कि ऐसे सीन के दौरान महिला को कमर से पकड़ना सही होता है, लेकिन उन्होंने मेरे बट्स (हिप) पर दोनों हाथ रख दिया। जबकि, वह मेरी कमर को पकड़ सकते थे।
अनुप्रिया ने बताया, बाद में मैंने धीरे से उनके हाथों को ऊपर (कमर तक) ले जाकर कहा कि इन्हें यहीं पर रखें, नीचे नहीं। लेकिन उस समय मैं उनसे यह नहीं पूछ पाई कि उन्होंने ऐसा क्यों किया। मैं सोच रही थी कि वह बस कह सकते थे कि यह गलती से हुआ होगा। इसलिए मैंने कहा कि अगले टेक में इसे सही तरीके से करना। एक्ट्रेस ने कहा कि वह उस वक्त सीधे तौर पर इस मुद्दे को नहीं उठा पाईं, लेकिन बाद में उन्होंने अपने को-एक्टर से साफ तौर पर कहा कि अगली बार ऐसा न हो और उन्हें सही तरीके से सीन करना चाहिए। इसके बाद उनके को-एक्टर ने अनुप्रिया की बात को समझ लिया। बता दें कि अनुप्रिया गोयनका ने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है।
हाईकोर्ट सख्त, पहले रिकॉर्ड जांच फिर जारी होंगे परिणाम
90 लाख वोटर्स का नाम कटने का दावा, बंगाल में चुनावी राजनीति गरमाई
काम की तलाश में निकले मजदूर हादसे का शिकार
कांग्रेस का बड़ा फैसला, बारामती सीट पर उपचुनाव नहीं लड़ेगी
तमीम इकबाल की नई पारी, BCB में बदलाव की शुरुआत
बोले- मिलर की मंशा पर नहीं उठाए जा सकते सवाल
महिला को बंधक बनाकर करवाया गलत काम, मामला दर्ज
1000 करोड़ की लागत से तैयार होगा बड़ा प्रोजेक्ट
सियासी अटकलें तेज, ओमप्रकाश राजभर की सीट बदलने की चर्चा
गांव के युवक से शादी के बाद नाबालिग हुई प्रेग्नेंट, मेडिकल में सामने आई सच्चाई
40 से ज्यादा सिलेंडरों में कम निकला वजन, मचा हड़कंप
दिलीप कुमार सिंह की नियुक्ति से विभाग में बदलाव की उम्मीद
15 नई सड़कों से शहर-कस्बों की कनेक्टिविटी मजबूत
‘ऑपरेशन सिंदूर’ बना केस स्टडी, सेना प्रमुख ने बताया रणनीतिक महत्व
रेलवे का बड़ा प्रोजेक्ट, क्षेत्र के विकास को मिलेगा बढ़ावा
पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टैंकर से बरामद हुआ गांजा
आतंक के साए में कूटनीति, पाकिस्तान की भूमिका पर उठे सवाल
सवाल सुनते ही नाराज हुए बाबर आजम, प्रेस कॉन्फ्रेंस में गरमाया माहौल
MBBS सीटों में होगा इजाफा, छात्रों को बड़ी राहत
फंसे निर्यातकों के लिए सरकार सक्रिय, पोर्ट्स को पारदर्शिता के निर्देश