जेल में बंद कैदी की मौत से मचा बवाल
बलौदा बाजार जेल में बंद एक कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में आक्रोश फैल गया। मृतक की पहचान उमेंद्र बघेल (34) निवासी ग्राम खैरी थाना पलारी के रूप में हुई है। उसे पलारी पुलिस द्वारा आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर चार दिन पहले उपजेल बलौदाबाजार में दाखिल किया गया था।
जानकारी के अनुसार, जेल में दाखिल होने के तीसरे दिन उमेंद्र की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उसे बलौदाबाजार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार शाम लगभग 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृतक की पत्नी ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि तीन दिनों से पति की हालत नाजुक थी, फिर भी अस्पताल में भर्ती होने की सूचना उन्हें नहीं दी गई। जब सूचना दी गई, तब तक उमेंद्र की मौत हो चुकी थी और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी थी।
परिजनों का आरोप है कि शव सौंपने से पहले पुलिस ने जबरन कुछ दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करवाए, जिससे यह स्पष्ट होता है कि मामले में लापरवाही बरती गई है और कुछ छुपाने की कोशिश की जा रही है।
विधायक ने जताया शोक, जांच की मांग
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कसडोल विधायक संदीप साहू ने गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि प्रथम दृष्टया यह पुलिस और जेल प्रशासन की लापरवाही का मामला प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस मामले की उच्च स्तरीय जांच की मांग करेगी।
प्रशासन की चुप्पी सवालों के घेरे में
घटना के बाद से ही जिला प्रशासन की चुप्पी ने मामले को और संदेहास्पद बना दिया है। सवाल यह उठता है कि जब एक बंदी अस्पताल में गंभीर स्थिति में भर्ती था, तो उसकी सूचना परिजनों को क्यों नहीं दी गई? और मौत के बाद पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जल्दबाजी क्यों की गई?
मुझे नहीं बताया गया कि वो तीन दिन से अस्पताल में थे, मुझे तब बुलाया गया जब उनकी मौत हो चुकी थी। अगर समय पर बताया जाता तो शायद मैं उन्हें देख भी पाती।- मृतक की पत्नी
मामले की पूरी जांच कराई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अस्पताल की मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। परिजनों के आरोपों की भी जांच की जा रही है। -अभिषेक सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बलौदाबाजार
बंगाल में भाजपा का बड़ा दांव: सत्ता मिली तो ‘जिहाद’ मामलों पर कड़ा एक्शन
भोपाल में चंदन रॉय का सम्मान, एलुमनी ऑफ द ईयर अवॉर्ड से नवाजे गए
‘ईसाई समुदाय के खिलाफ कानून’: FCRA संशोधन पर सतीशन का हमला
अंतरिक्ष से अद्भुत नज़ारा: Artemis II ने रचा नया इतिहास
वोटिंग से पहले नियम कड़े: सियासी दलों को विज्ञापन के लिए लेनी होगी अनुमति
India ने खबरों को बताया बेबुनियाद, सप्लाई पूरी तरह सुरक्षित
पंजाब किंग्स ने हराया, चेन्नई ने बनाया खराब रिकॉर्ड
दीक्षांत समारोह में विदेश मंत्री का बड़ा बयान, युवाओं को दी सफलता की कुंजी
मालदा घेराव मामले में सियासत तेज: माकपा ने अपने रुख का किया बचाव
‘मुस्लिम विरोधी’ बयान पर सियासत गरमाई: पलानीस्वामी ने स्टालिन को दिया जवाब
होर्मुज बंद होने का असर कम करने की तैयारी: खाड़ी देशों की नई ऊर्जा योजना
लंदन में रहने की खबरों पर कोहली का बड़ा बयान
चुनाव आयोग का अनोखा कदम: वोटिंग के लिए Uber, हलवा और चावल के आटे की सुविधा
BJP टिकट पर अटकलों पर विराम: अन्नामलाई ने खुद लिया चुनाव न लड़ने का निर्णय
रावघाट-जगदलपुर परियोजना को मिली हरी झंडी
भारत के लिए खुशखबरी, सातवां LPG टैंकर Green Shanvi सुरक्षित निकला
DC vs MI मुकाबला, टॉप ऑर्डर पर टिकी नजरें
केरल की सियासत गरमाई: राहुल गांधी का लेफ्ट गठबंधन पर तीखा हमला
ईरान ने दिखाया कड़ा रुख: पाकिस्तान की भूमिका खारिज, सैन्य अभियान तेज
गुजरात की नजर पहली जीत पर, राजस्थान देगा कड़ी टक्कर