The Buckingham Murders एक्टर Ranveer Brar हुए घायल, रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट
पॉपुलर सेलिब्रिटी शेफ और अभिनेता रणवीर बरार किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। खाना बनाने की उनकी कला किसी भी बोरिंग डिश को स्वादिष्ट बना देती है। वहीं, एक्टिंग की बात करें तो उन्हें बकिंघम मर्डर्स में बतौर अभिनेता पहचान मिली। इन दिनों मास्टरशेफ और अभिनेता रणवीर बरार अपनी पर्सनल लाइफ में चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। दरअसल, अभिनेता और शेफ रणवीर को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लग गई है।
रणवीर बरार को शरीर के इस हिस्से में लगी चोट
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, बकिंघम मर्डर्स के अभिनेता को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट लगी है। उनके रीढ़ की हड्डी की सी6 और सी7 वर्टेब्रा में फ्रैक्चर हो गया है। इस चोट के कारण उन्हें 3 सप्ताह तक आराम करना होगा। शेफ और अभिनेता रणवीर के फैंस उनके हेल्थ अपडेट के सामने आने के बाद थोड़ा परेशान हो गए हैं। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब उनकी सेहत में सुधार हो रहा है और वह धीरे-धीरे रिकवर कर रहे हैं।
रणवीर बरार इन शोज में कर चुके हैं काम
शेफ रणवीर बरार मास्टरशेफ इंडिया के सीजन 4, 6 और 7 में जज रह चुके हैं। इसके अलावा, उन्होंने फेम फूडीज और थैंक गॉड इट्स फ्राइडे में काम किया है। पाक कला को लेकर उनकी खूब तारीफ भी की जाती है और उनका नाम इंडिया के सफल शेफ की लिस्ट में भी शामिल है।
रणवीर बरार का फिल्मी करियर
रणवीर बरार न केवल एक पॉपुलर शेफ हैं, बल्कि उन्होंने एक्टिंग में भी अपना दम दिखाया है। रणवीर ने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2022 में आई वेब सीरीज मॉर्डन लव से की थी। इसके बाद उन्हें करीना कपूर खान की फिल्म द बकिंघम मर्डर्स में भी काम किया है। इसमें काम करने के अनुभव को भी उन्होंने हाल ही में शेयर किया था। उनका कहना था कि उन्हें अभिनेत्री करीना से बहुत कुछ सीखने को मिला था। फिलहाल तक रणवीर ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर कोई घोषणा नहीं की है।
संकल्प से समाधान अभियान अंतर्गत सेंधवा की 34 पंचायतों में आयोजित हुआ क्लस्टर अनुश्रवण शिविर
कांग्रेस को झटका, उप नेता प्रतिपक्ष पद से कटारे का इस्तीफा
रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज