मध्य प्रदेश की लाड़ली बहनों की बढ़ेगी राशि
भोपाल: मध्य प्रदेश में लाड़ली बहनों के खातों में जल्द ही मोहन सरकार 1250 रुपये की राशि हस्तांतरित करने वाली है. इस बार लाड़ली बहनों के खातों में 23वीं किश्त का हस्तांतरण किया जाएगा. बता दें कि लाड़ली बहना योजना में नए नाम जोड़ने का प्रावधान नहीं है. हालांकि राज्य सरकार दावा कर रही है, कि जल्द ही लाड़ली बहना की राशि में बढ़ोत्तरी की जाएगी, लेकिन जब तक इसकी घोषणा नहीं होती, पात्र महिलाओं के खातों में 1250 रुपये की राशि आती रहेगी.
10 अप्रैल को हस्तांतरित होंगे 1552 करोड़ रुपए
मध्य प्रदेश सरकार हर महीने की 10 तारीख को लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपए हस्तांतरित करती है. अब अप्रैल महीने में 1.27 करोड़ लाड़ली बहनों के खातों में 1552 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए जाएंगे. हालांकि पिछले साल 2024 में अप्रैल महीने में दुर्गा अष्टमी और गुड़ी पड़वा को देखते हुए 6 अप्रैल को ही राशि जारी कर दी गई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ. ऐसे में माना जा रहा है, कि राज्य सरकार आने वाली 10 अप्रैल को लाड़ली बहनों के खातों में 1250 रुपये की राशि हस्तांतरित करेगी.
अगले बजट में बढ़ सकती है राशि
मध्य प्रदेश के बजट सत्र में सरकार ने ऐलान किया है, कि इस बार लाड़ली बहनों की राशि में बढ़ोत्तरी नहीं होगी. हालांकि हर महीने उनको 1250 रुपए मिलते रहेंगे. इसके लिए साल 2025-26 के बजट में 18,669 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है. वहीं सरकार ने कहा है कि इस योजना में अब नए नाम भी नहीं जोड़े जाएंगे. ऐसे में पात्र महिलाओं को लाड़ली बहना की राशि में बढ़ोत्तरी के लिए अगले बजट का इंतजार करना होगा.
इन महिलाओं को नहीं मिलेंगी 23वीं किश्त
मध्य प्रदेश में जिन महिलाओं की उम्र एक अप्रैल तक 60 साल पूरी हो चुकी है, अब इन महिलाओं के नाम लाड़ली बहना योजना से काटे जा रहे हैं. इधर आगर मालवा, बैतूल और टीकमगढ़ समेत कुछ अन्य जिलों में लाड़ली बहनों के नाम कटने की भी सूचना आ रही है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि कुछ महिलाओं के आधार कार्ड समग्र आइडी से डीलिंक हो गए हैं. ऐसी महिलाओं के नाम जांच के बाद फिर से लाड़ली बहना योजना के पोर्टल पर जोड़े जाएंगे.
तनाव के बीच उम्मीद: ईरान और अमेरिका के बीच 45 दिन के युद्धविराम पर मंथन
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
विश्वकप हीरो सैमसन का बल्ला खामोश, फ्लेमिंग बोले- जल्द लौटेंगे फॉर्म में
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में सुस्ती, शादी सीजन में नहीं बढ़े दाम