नाबालिग छात्रा का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने घर के पास से ही छात्रा का अपहरण किया था और जंगल में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता छात्रा की मां की शिकायत पर आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 13 दिसंबर को थाना कुनकुरी क्षेत्र के एक ग्राम की महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 12 दिसम्बर की शाम को उसकी 14 वर्षीय नाबालिक बेटी शासकीय विद्यालय में कक्षा 7वीं की छात्रा है। घर के पास ही आग तपा रही थी। रात करीब 9 बजे तक वापस घर नहीं लौटने पर प्रार्थिया ने अपने घर से बाहर निकल कर देखा तो पाया कि उसकी नाबालिक बेटी आग तपाने की जगह पर नहीं थी। महिला ने अपने परिजनों के साथ आस-पड़ोस, सहेलियों रिश्तेदारों के यहाँ पता साजी की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। उसे संदेह था कि किसी व्यक्ति के द्वारा उसकी नाबालिक बेटी को बहला फुसलाकर भगा कर ले गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए थाना कुनकुरी में गुम इंसान व बीएनएस की धारा 137(2), 87,64,65(1) व पॉस्को एक्ट की धारा 3,4 के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच में लिया गया।
पुलिस को परिजनों के सहयोग व ग्रामीणों से पूछताछ में पता चला कि जब नाबालिक बालिका घर के पास आग तपा रही थी, तभी एक एक व्यक्ति मोटर सायकल में आया और नाबालिग का अपहरण कर ले गया। विवेचना दौरान पुलिस के द्वारा आरोपी की पहचान विक्की राम चौहान के रूप में गई। थाना कांसाबेल क्षेत्र के ग्राम का रहने वाला था, जिस पर पुलिस की टीम के द्वारा तत्काल थाना कांसाबेल निवासी आरोपी के घर पर दबिश दी गई। जहां से आरोपी विक्की राम चौहान के कब्जे से नाबालिक बालिका को बरामद कर लिया गया व आरोपी विक्की राम चौहान को हिरासत में लेकर लाया गया। पूछताछ पर नाबालिक बालिका ने बताया कि आरोपी विक्की से उसकी दोस्ती सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर हुई थी। घटना 2 दिसंबर को आरोपी विक्की राम चौहान के द्वारा नाबालिक बालिका को उसके घर के पास से चलो घूमकर आते हैं कहकर एक जंगल में ले गया। जहां रात करीब 8.30 बजे तुमसे प्यार करता हूं, शादी करूंगा कहकर नाबालिक बालिका से जबरन दुष्कर्म किया। फिर उसे मोटर साइकल में बिठाकर अपने गृह ग्राम में ले गया। पुलिस के द्वारा प्रकरण में नाबालिक बालिका का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी विक्की राम चौहान उम्र 19 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बजाज मोटर सायकल क्रमांक CG - BC-9194 को भी जब्त किया गया।
किसानों के लिए बड़ी पहल: हर खेत को मिलेगा अपना ‘आधार’, रिकॉर्ड होगा पूरी तरह डिजिटल
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में उमड़ा जनसैलाब, लाखों भक्तों ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
घाटी में सख्ती बढ़ी: सुरक्षा एजेंसियों का बड़ा एक्शन, वांछित आतंकियों के पोस्टर जारी
एमपी के अशोकनगर में दुखद घटना, पूर्व MLA जजपाल जज्जी के भांजे ने की आत्महत्या
ISRO का निसार उपग्रह करेगा किसानों की बड़ी मदद… मिलेगी मिट्टी की नमी की सटीक जानकारी
चांदी के नंदी पर बिराजे शिव, मोहन यादव ने खींचा रथ, शिवराज भी पहुंचे बड़वाले मंदिर
महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख ने शिवाजी महाराज से की टीपू सुल्तान की तुलना, भाजपा और हिंदूवादी संगठन भड़क उठे
CG News: 5वीं-8वीं की केंद्रीकृत परीक्षा में छात्रों को नहीं किया जाएगा फेल, मुख्य परीक्षा में असफलता मिलने पर मिलेगा पूरक परीक्षा का मौका
रफ्तार का कहर: रायपुर में ट्रक की चपेट में आने से श्रमिक की मौत, उजड़ गया हंसता-खेलता परिवार
आध्यात्मिक मूल्यों एवं संस्कारों की पाठशाला है अघोर गुरु पीठ बनोरा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
मालवा में बनने जा रहा शिव का तीसरा लोक, विरुपाक्ष महादेव के भूल भुलैया वाले मंदिर का बदलेगा स्वरूप
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा