जीत के बाद विराट ने जताया ईश्वर का धन्यवाद
रोहित शर्मा की कप्तानी में भारत ने एक बार फिर टी20 विश्वकप जीतकर इतिहास रच दिया है। इस जीत में सभी खिलाड़ियों ने अपना शत-प्रतिशत योगदान दिया। हालांकि इस जीत के साथ ही कप्तान रोहित शर्मा और दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने अपने फैंस को झटका भी दिया है। इन दोनों ही खिलाड़ियों ने टी 20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास का एलान किया है। पहले यह एलान पूर्व कप्तान विराट कोहली ने किया वहीं इसके कुछ देर बाद कप्तान रोहित शर्मा ने भी इसकी घोषणा की। इस बीच विराट कोहली ने अपने आधिकारिक इस्टाग्राम अकाउंट पर एक बेहद भावुक करने वाली पोस्ट की है। इसमें उन्होंने विजेता टीम की एक तस्वीर पोस्ट करते हुए ईश्वर का शुक्रिया अदा किया है।
पूर्व कप्तान विराट कोहली ने टी 20 विश्वकप के फाइनल में जीत दर्ज करने के बाद इंस्टा पोस्ट के जरिए ईश्वर का शुक्रिया किया। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा कि इससे बेहतर दिन का सपना नहीं देख सकता था. ईश्वर महान है और मैं कृतज्ञतापूर्वक अपना सिर झुकाता हूं। आख़िरकार हमने यह कर दिखाया।इससे पहले कोहली ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 59 गेंदों पर छह चौकों और दो छक्कों की मदद से 76 रनों की पारी खेली थी। कोहली को उनकी इस महत्वपूर्ण पारी की मदद से प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया था।
कोहली ने अवॉर्ड लेने के दौरान कहा, यह मेरा आखिरी टी20 विश्व कप था, हम यही हासिल करना चाहते थे। एक दिन आपको ऐसा महसूस होता है कि आप दौड़ नहीं सकते और ऐसा होता है, भगवान महान है। बस अवसर, अभी नहीं तो कभी नहीं जैसी स्थिति थी। भारत के लिए खेलते हुए यह मेरा आखिरी टी20 मैच था। हम उस कप को उठाना चाहते थे। हां, मैं एक घोषणा कर रहा हूं और यह एक खुला रहस्य है। ऐसा कुछ नहीं जिसकी मैं घोषणा नहीं करने वाला था, भले ही हम हार गए होते। यह अगली पीढ़ी के लिए टी20 खेल को आगे ले जाने का समय है। आईसीसी टूर्नामेंट जीतने का इंतजार करते हुए हमारे लिए यह एक लंबा इंतजार रहा है। आप रोहित जैसे खिलाड़ी को देखें, उसने नौ टी20 विश्व कप खेले हैं और यह मेरा छठा विश्व कप है। वह इस जीत के हकदार हैं।
महाशिवरात्रि पर CM विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों को संदेश
वैलेंटाइन डे पर गर्लफ्रेंड बोली- मर जाओ, 17 साल के बॉयफ्रेंड ने दे दी जान
डबरा में शिव महापुराण कथा के दौरान महिला को हार्ट अटैक, मुंह से झाग निकलने के बाद हुई मौत
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया भावुक स्मरण, बोलीं – सुषमा स्वराज का जीवन मेरे लिए मार्गदर्शक
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित