आतंकियों ने गोलियों से छलनी किया जवान को, शव बरामद
श्रीनगर। कश्मीर के अनंतनाग जिले के कोकेरनाग में लापता हुए टेरिटोरियल आर्मी के जवान का शव बरामद कर लिया गया है। आतंकियों ने जवान को गोलियों से छलनी कर दिया। लापता जवान का शव बुधवार को उत्रासू इलाके के सांगलान फॉरेस्ट एरिया से बरामद किया गया है।
शहीद हुए जवान की पहचान अनंतनाग के मुखधामपोरा नौगाम निवासी हिलाल अहमद भट के तौर पर हुई है। उक्त जवान हिलाल मंगलवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान लापता हो गए थे। कल रात से ही आर्मी की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई थी। मीडिया रिपोर्ट में भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने बताया कि खुफिया इनपुट के आधार पर मंगलवार को कोकेरनाग के काजवान फॉरेस्ट क्षेत्र में पुलिस और अन्य एजेंसियों के साथ सेना ने संयुक्त ऑपरेशन शुरू किया था। इस दौरान एक टेरिटोरियल आर्मी का जवान के लापता होने की सूचना मिली। हालांकि, पहले खबर आई थी कि आतंकियों ने भारतीय सेना के दो जवानों का अपहरण कर लिया है। इनमें एक जवान के आतंकियों के चंगुल से भागने की जानकारी थी। दूसरी तरफ, जम्मू में इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी युवक को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान पाकिस्तान के पंजाब के सरगोधा के रहने वाले शाहिद इमरान के रूप में हुई है। उसके कब्जे से दो चाकू, एक स्मार्ट वॉच, सिगरेट का पैकेट, एक खाली सिम कार्ड होल्डर और पाकिस्तानी करेंसी में पांच रुपए का सिक्का बरामद हुआ है।
दीपक से दीपक जलाना ठीक नहीं, गंगा जल प्लास्टिक बोतल में रखना भी घातक, आप भी तो नहीं कर रहे ये गलतियां
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (18 फ़रवरी 2026)
योग से सशक्त होगा युवा वर्ग, शिक्षा के साथ स्वास्थ्य भी आवश्यक :रूपनारायण सिन्हा
सरगुजा जिले में पीएम आवास निर्माण ने पकड़ी रफ्तार
छत्तीसगढ़: नक्सल छाया से पर्यटन हब तक की शानदार यात्रा
श्रमिक जन संवाद/श्रमिक सम्मेलन का हुआ आयोजन
मुद्रा लोन से साकार हुआ सपना, बुढाडांड की प्रीति गुप्ता बनीं लखपति दीदी
बड़वानी जिले को एक्सपोर्ट हब के रूप में विकसित करने के लिये कृषि उन्नयन संवाद का हुआ आयोजन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव कुलैथ में बुधवार को कृषक कल्याण वर्ष के पहले किसान सम्मेलन का करेंगे शुभारंभ
हरदा के डायल-112 हीरोज: सूझबूझ और साहस से टली बड़ी दुर्घटना
विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य को लेकर कोचिंग संस्थानों के लिए नए नियमों पर मंथन
महिला अपराधों की विवेचना में सुधार हेतु एक दिवसीय कार्यशाला सम्पन्न
लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर से प्रेरणा लेकर करे राष्ट्र निर्माण: राज्यपाल पटेल
गुजरात में समुद्री रास्ते से तस्करी नाकाम, पोरबंदर के पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ बरामद
नए जिलों में अधिकारियों की तैनाती, प्रशासनिक फेरबदल