कुलगाम में सुरंगनुमा बंकर से रची आतंकी हमले की साजिश
जम्मू कश्मीर के जिला कुलगाम में दो जगह चली मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने छह आतंकवादियों को ढेर कर दिया। मारे गए आतंकियों के ठिकाने से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिख रहा है कि एक घर में बनी अलमारी के भीतर आतंकियों ने गुप्त ठिकाना बना रखा था। बाहर से इस ठिकाने को इस तरह से छिपाकर रखा था कि पता ही न चल पाए कि यहां कोई बंकर है भी या नहीं। इस वीडियो के सामने आने के बाद सुरक्षा एजेंसियां भी सकते में हैं। सूत्रों की मानें तो पुलिस और सुरक्षाबलों की जांच के बाद इस आतंकी ठिकाने का पर्दाफाश हुआ है। हालांकि वीडियो को लेकर अभी कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कुलगाम मुठभेड़ पर दक्षिण कश्मीर के डीआईजी जावेद अहमद मट्टू ने कहा, '6 जुलाई को शुरू हुआ संयुक्त अभियान 7 जुलाई को समाप्त हुआ, 2 आतंकवादी मारे गए। उनमें से एक, आदिल, उसके खिलाफ कई एफआईआर दर्ज थीं...दूसरी मुठभेड़ चिन्नीगाम इलाके में हुई...वहां 4 आतंकवादी मारे गए...इस मुठभेड़ के दौरान बड़ी संख्या में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया...' । कुलगाम में शनिवार को दो जगहों पर मुठभेड़ हुई, जो रविवार को दूसरे दिन भी जारी रही। जिले के चिन्नीगाम फ्रिसल में सुरक्षाबलों ने चार और मुदरघम में दो दहशतगर्दों का सफाया किया। हालांकि इस ऑपरेशन के दौरान दो जवान भी बलिदान हुए। आतंकियों के पास से तीन एके -47 राइफल, एक पिस्तौल व गोला-बारूद बरामद किया गया है। मारे गए दहशतगर्द हिजबुल मुजाहिदीन व लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट ( टीआरएफ ) से जुड़े हुए थे। मारे गए आतंकियों की शिनाख्त यावर बशीर निवासी कैमोह, जाहिद अहमद डार निवासी यारीपोरा, तौहीद अहमद राथर निवासी, शकील अहमद वानी निवासी कुलगाम के रूप में हुई है। अन्य दो आतंकियों की भी पहचान की जा रही है। डीजीपी आरआर स्वैन ने कहा कि एक जगह मुठभेड़ खत्म हो चुकी है। पूरे इलाके की घेराबंदी की गई है। तलाशी अभियान जारी है। मुठभेड़ स्थल से चार आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुदरघम में हुई मुठभेड़ में पैरा कमांडो लांस नायक प्रदीप नैन और चिन्नीगाम में राष्ट्रीय राइफल्स के सिपाही प्रवीण प्रभाकर बलिदान हुए हैं।
टीपू सुल्तान पर सियासत तेज: अंगूठी, इतिहास और विरासत को लेकर बयानबाज़ी, ओवैसी की एंट्री से विवाद गहराया
नकली आरटीओ ई-चालान एपीके से बैंक खाते साफ! सूरत में जामताड़ा गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार
विधानसभा सत्र का आगाज़ आज, आधा दर्जन विधेयकों पर होगी चर्चा; 18 फरवरी को बजट पेश
महाशिवरात्रि पर भारत की जीत, बृजमोहन अग्रवाल ने दी बधाई
जांजगीर-चांपा में युवक की हत्या का खुलासा, 2 गिरफ्तार
रायगढ़ में हाथियों का हमला, धान खरीदी केंद्र में भारी नुकसान
UP चुनाव से पहले बसपा को बड़ा झटका, समर्थकों के साथ सपा में शामिल हुआ ये दिग्गज नेता
रायपुर में बढ़ी गर्मी, पारा 36°C तक पहुंचने की संभावना
शिरडी में साईं बाबा और महादेव की एक साथ पूजा, भक्तों के लिए 13 हज़ार किलो साबूदाने की खिचड़ी
रायगढ़ में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 21 दिन में 6 ट्रैक्टर जब्त
बाप तो बाप होता है, भारत की जीत पर बाबा बागेश्वर का पाकिस्तान पर जुबानी अटैक
बिलासपुर में स्कूल के सामने छात्र का अपहरण, तीन गिरफ्तार
भारत मंडपम में आज एआई इम्पैक्ट एक्सपो 2026 का आगाज़, पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन
PM मोदी ने US ट्रेड डील को बताया अहम… पूर्ववर्ती UPA सरकार पर जमकर साधा निशाना
पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: हफ्ते के पहले दिन क्या आपको मिली राहत? टंकी फुल कराने से पहले चेक करें अपने शहर का भाव
गहने बनवाने का सबसे सही समय! सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट, चेक करें अपने शहर के ताजा रेट