तेज हवाओं के साथ गिरेगा तापमान, गर्मी से राहत
भोपाल। मध्य प्रदेश में मौसम जल्द ही करवट लेने वाला है. 18 मार्च से एक मजबूत वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय हो रहा है, जिसका असर अगले तीन दिनों तक प्रदेश के कई जिलों में देखने को मिलेगा. इस दौरान आंधी, बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी. भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन और जबलपुर जैसे बड़े शहर भी इससे प्रभावित होंगे. इससे पहले सोमवार को पूरे प्रदेश में तेज गर्मी का असर रहा और मंगलवार को भी तापमान में खास राहत नहीं मिलने की संभावना है।
वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर
मौसम वैज्ञानिको के अनुसार, 17 मार्च की रात से उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय हो रहा यह सिस्टम मध्य प्रदेश के मौसम को भी प्रभावित करेगा. इसके चलते 18 से 20 मार्च के बीच कई इलाकों में बारिश होने का अनुमान है. मौसम विभाग का कहना है कि मार्च में पहली बार इतना मजबूत सिस्टम एक्टिव हो रहा है, जो 3 से 4 दिन तक असर बनाए रख सकता है. इसके प्रभाव से प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कहीं तेज हवाएं, कहीं बारिश और कहीं बादल छाए रहने की स्थिति बनेगी।
फिलहाल गर्मी का असर कायम
फिलहाल प्रदेश में दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक ट्रफ लाइन सक्रिय है, लेकिन इनका प्रभाव सीमित रहा है. इसी कारण सोमवार को ज्यादातर जिलों में गर्मी का असर बना रहा. खरगोन सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा नरसिंहपुर, नर्मदापुरम, रायसेन, सिवनी, मंडला, टीकमगढ़, सागर और खजुराहो में तापमान 37 डिग्री या उससे अधिक रिकॉर्ड किया गया. बड़े शहरों में जबलपुर का तापमान 35.8 डिग्री, भोपाल का 35.2 डिग्री, इंदौर और उज्जैन का 35 डिग्री तथा ग्वालियर का 34.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
चार दिन का मौसम पूर्वानुमान
मौसम विभाग के अनुसार 17 मार्च को बारिश की संभावना नहीं है और गर्मी का असर बना रहेगा. हालांकि 18 मार्च से मौसम में बदलाव शुरू होगा और ग्वालियर, भिंड, मुरैना, दतिया, श्योपुर सहित कई जिलों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक देखने को मिल सकती है. 19 मार्च को इसका दायरा और बढ़ेगा और प्रदेश के अधिकांश हिस्से इसकी चपेट में आ सकते हैं. वहीं 20 मार्च को भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर समेत मध्य और पूर्वी मध्य प्रदेश के कई जिलों में भी आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए 500 से ज्यादा ऑपरेटर्स तैनात
इस्फ़हान में अमेरिकी एयर स्ट्राइक: 1,000 किलोग्राम बंकर बस्टर बम गिराया गया
मुस्लिम-दलित वोट को साधने का बड़ा दांव, बंगाल में राजनीतिक खेल बदल सकता है
हिडमा विवाद पर बढ़ी राजनीति, राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार
अरविंद केजरीवाल की नसीहत: सत्ता में बैठे लोगों के लिए चेतावनी या कटाक्ष?
युवाओं के लिए चेतावनी: चक्कर को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
खुलेआम हत्या से दहला शहर, पुलिस की मौजूदगी पर उठे सवाल
फर्जी SMS से हो रही ठगी, पुलिस ने जारी की जरूरी गाइडलाइन
राज्य में अब कुल 1752 ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं
15 मिनट की नींद से मिलेगा फ्रेशनेस, ज्यादा सोना पड़ सकता है भारी
बार-बार ठंड और तेज बुखार—मलेरिया के संकेत हो सकते हैं ये लक्षण
नियम तोड़ना पड़ा महंगा, शाहीन अफरीदी को चुकाना होगा 10 लाख PKR
स्वास्थ्य सेवाओं पर नाराज मंत्री तोमर ने अस्पताल की पानी टंकी की खुद की सफाई
जडेजा का इमोशनल मोमेंट वायरल, दुबे को चिढ़ाने का अंदाज चर्चा में
ईसाई समुदाय के पक्ष में हाई कोर्ट का अहम निर्णय, प्रार्थना सभा पर रोक नहीं
BJP ने असम चुनाव के लिए जारी किया ‘संकल्प पत्र’, जानें सभी बड़े वादे
किसानों की हालत पर सवाल, जीतू पटवारी ने बीजेपी को घेरा
चांद के चारों ओर रोशन घेरे के साथ भोपाल का रात का नजारा हुआ खास
‘10 करोड़ का टैलेंट’: वैभव की कहानी ने क्रिकेट जगत में मचाई हलचल
हॉलीवुड डायरेक्टर जैक स्नाइडर ने की हुमा कुरैशी की तारीफ, एक्ट्रेस ने दिया दिल छू लेने वाला जवाब