"यह ट्रॉफी आलोचकों के लिए जवाब है!" - बावुमा ने जीत के बाद साधा निशाना
साउथ अफ्रीका ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025 में वो करके दिखा दिया, जिसका किसी को विश्वास नहीं था. खिताबी मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पांच विकेट से हराकर सबको चौंका दिया. जीत के बाद टीम के कप्तान टेम्बा बावुमा ने उन आलोचकों को करारा जवाब दिया है, जिन्होंने टीम पर तंज कसे थे. इसके साथ ही उन्होंने इस जीत का श्रेय दो खिलाड़ियों को दिया है. टीम के फाइनल में पहुंचने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान ने साउथ अफ्रीका पर तंज कसा था, उन्होंने कहा था कि कमजोर टीमों को हराकर साउथ अफ्रीका फाइनल में पहुंचा है. अब बावुमा ने इस पर पलटवार किया है.
माइकल वान ने क्या कहा था?
साउथ अफ्रीका के वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने पर 2 जनवरी 2025 को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा था कि अगर आप साउथ अफ्रीका को देखें तो वे लगभग किसी को भी नहीं हराकर फाइनल में पहुंचे हैं. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान का कहना था कि साउथ अफ्रीका ने कमजोर टीम को हराकर खिताब मुकाबले में जगह बनाई है.
WTC का फाइनल जीतने के बाद बावुमा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी ने कहा, “हम एक टीम हैं, हमने खुद को फाइनल में पहुंचाया, हमने जो रास्ता अपनाया, उस पर संदेह करने वाले लोग थे, माना जाता है कि हमने कमजोर टीमों को हराया. ये ट्रॉफी उनके लिए एक जवाब है”. इस दौरान साउथ अफ्रीकी कप्तान ने टीम के दो खिलाड़ियों को जीत का श्रेय दिया है.
दो खिलाड़ियों को दिया जीत का श्रेय
खिताबी मुकाबले से पहले आलोचनाओं का जमकर शिकार हो रही साउथ अफ्रीकी टीम के कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जीत पर अपने दो खिलाड़ियों की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि कगिसो रबाडा एक शानदार खिलाड़ी हैं. कुछ सालों में वो ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हो जाएंगे. वो विवादों घिरे थे, लेकिन उन्होंने वही किया जो वो करते हैं. मार्करम की तारीफ करते हुए बावुमा ने कहा कि वो बेहतरीन खिलाड़ी हैं, उनके आंकड़े काफी शानदार हैं. उन्होंने कहा कि मुझे यकीन है कि घर पर लोग इस जीत का जश्न मना रहे होंगे.
बुरे दिनों को किया याद
कई बार ICC का खिताब चूकने पर भी साउथ अफ्रीकी कप्तान ने अपनी बात रखी. उन्होंने कहा कि हम बार-बार ICC ट्रॉफी के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे. हम कई दर्द और निराशाओं से गुजरे हैं, लेकिन अब सब कुछ धीरे-धीरे बदल रहा है. ये जीत हमारे लिए काफी खास है. जिसको बयां नहीं किया जा सकता है.
युद्धविराम के बावजूद खाड़ी में तनाव जारी, UAE-कुवैत पर हमले और ईरान में विस्फोट
सीजफायर पर भारत की प्रतिक्रिया, अमेरिका-ईरान समझौते का किया स्वागत
कान में सरसों का तेल डालना: सुरक्षित या खतरनाक?
क्यों मनाया जाता है विश्व होम्योपैथी दिवस? जानें इसका इतिहास
मौसम बदलते ही डायबिटीज मरीजों पर बढ़ता खतरा, ऐसे रखें अपना ध्यान
पूछताछ में वॉर्नर ने स्वीकार की अपनी गलती
डॉ. सुरेंद्र सिंह को सौंपी गई नई जिम्मेदारी
भारत और बांग्लादेश की कूटनीतिक वार्ता सक्रिय, डोभाल और खलीलुर रहमान की डिनर मीट में चर्चा की उम्मीद
ऑर्गेनिक बाजार में ताजी और बिना केमिकल वाली सब्जियां उपलब्ध
CM ममता बनर्जी का बयान: SIR पर केस जारी रहेगा, 91 लाख वोटरों के नाम हटना चिंता का विषय
पिच रिपोर्ट: बल्लेबाजों के लिए मददगार, हाई स्कोरिंग मैच की उम्मीद
मामले को गंभीरता से लेते हुए कोर्ट ने की कार्रवाई
बिना वैधानिक सत्यापन के हजारों करोड़ के भुगतान को मंजूरी
मानवाधिकार आयोग ने खरगोन एसपी को नोटिस भेजकर जांच के निर्देश दिए
भवानीपुर में ममता का नामांकन, असम, केरल और पुदुचेरी में कल वोटिंग
आरोपियों पर दबाव बनाकर जमीन हड़पने का आरोप
किडनैपिंग और रेप की साजिश की चैट लीक होने से मचा हड़कंप
IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन से मिली देशभर में पहचान
फर्जी गहनों पर लोन पास कर लाखों की रकम हड़पने का मामला उजागर
गर्मी के मौसम में बढ़ी डिमांड के बीच महंगाई का असर