तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा ने की एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर की तारीफ, कहा.....
तेलुगु स्टार विजय देवरकोंडा अपनी अपकमिंग फिल्म 'फैमिली स्टार' के लिए पूरी तरह से तैयार हैं, जो एक पारिवारिक फिल्म है. इस फिल्म में विजय एक मिडिल क्लास व्यक्ति की भूमिका निभा रहे हैं, जो अपने परिवार के लिए कड़ी मेहनत करता है. विजय इन दिनों अपनी फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं. प्रमोशन के दौरान अपने हालिया इंटरव्यू में विजय देवरकोंडा ने अपनी को-स्टार मृणाल ठाकुर की जमकर तारीफ की.
'फैमिली स्टार' में अपनी को-स्टार मृणाल ठाकुर के साथ उनकी केमिस्ट्री के बारे में पूछा गया तो विजय देवरकोंडा ने कहा कि जब कोई ऐसी स्मार्ट एक्ट्रेस के साथ काम करना होता है तो यह आसान हो जाता है.
विजय देवरकोंडा ने की मृणाल ठाकुर की तारीफ
विजय देवरकोंडा ने इंटरव्यू में कहा, ''जब एक इंटेलिजेंट एक्ट्रेस आपके साथ होती है, तो यह बहुत आसान हो जाता है. मृणाल मेरे फिल्मों का सपना देखने से पहले से ही अभिनय कर रही हैं. वह छोटी उम्र से ही काम कर रही हैं. वह चीजों को बहुत जल्दी समझती हैं. मैं उनसे कहता रहता हूं कि उनका फेस शानदार है. अगर वह बहुत ज्यादा भी नहीं कर रही हों तो आप इमोशन समझ सकते हैं. उनके नाक, होंठ और आंखों की जियोमेट्री... इसमें कुछ ऐसा है कि भले ही वह भाषा न जानती हो, भावनाएं अच्छी तरह उभर आती हैं.उनके साथ काम करना आसान है.''
5 अप्रैल को आएगी सिनेमाघरों में
'फैमिली स्टार' को परसुराम ने लिखा और डायरेक्ट किया है. फिल्म 5 अप्रैल को सिनेमाघरों में दर्शकों के सामने होगी. 'फैमिली स्टार' विजय देवरकोंडा और निर्देशक परसुराम पेटला की दूसरी फिल्म है. इससे पहले दोनों ने एक साथ गीता गोविंदम (2018) की थी. फैमिली स्टार के बारे में बात करते हुए विजय देवरकोंडा का कहना है कि यह एक मेनस्ट्रीम तेलुगु हॉलीडे एंटेटेनर है. जिस तरह से विजय देवरकोंडा का कैरेक्टर गोवर्धन का रिएक्शन आता है, वह दिखाता है कि जब मिडिल क्लास आदमी परेशान होता है तो कैसे रिएक्ट करता है.
नोहलेश्वर महोत्सव आस्था के साथ संस्कृति, परम्परा और सामाजिक समरसता का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जनगणना से ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाने की रणनीति होती है तय : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सामूहिक विवाह सबसे उत्तम, खर्चीली शादियों से बचें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
कलेक्टर और नगर निगम आयुक्त की मेहनत को राज्य ने किया पहचान
सेवा, समर्पण और संकल्प के साथ करें कार्य : राज्यपाल पटेल
भारत भवन सिर्फ एक भवन नहीं, जीवन की रचना है, अतीत हो रहा है पुन: जीवंत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
एयर इंडिया पर नियामक की बड़ी कार्रवाई, गड़बड़ी उजागर होने के बाद 1 करोड़ दंड
नगर निगम पर प्रदर्शन, बैरिकेडिंग के बीच कार्यकर्ताओं ने किया हनुमान चालीसा का पाठ
एमपी विधानसभा के बजट सत्र को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड मे, निजी सुरक्षा कर्मियों पर रोक, नए नियम लागू
9 साल की उम्र में आत्मदाह की चेतावनी, सिस्टम पर सवाल
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
मंत्रालय की सुरक्षा में सेंध? नकली IAS पकड़ाया
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके