तेलंगाना सरकार ने लगाया तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखे पर बैन
हैदराबाद। गुटखा, पान मसाला या सिगरेट यह हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं यह सब जानकर भी लोग इसे खाने से परहेज नहीं करते हैं। इससे खतरनाक बीमारी जन्म लेते हैं जो हमारी जान भी ले लेती हैं। इन्हीं सब को देखते हुए तेलंगाना सरकार ने पूरे राज्य में तंबाकू और निकोटीन युक्त गुटखा और पान मसाला के निर्माण, भंडारण, वितरण, परिवहन और बिक्री पर तत्काल प्रभाव से एक साल का प्रतिबंध लगा दिया है।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त ने स्वास्थ्य चिंताओं का हवाला देते हुए 24 मई को आदेश दिया कि यह निषेध खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम 2006 की धारा 30 की उप-धारा (2) के खंड (ए) के तहत खाद्य सुरक्षा और मानक विनियमन 2011 के विनियमन 2.3.4 के संयोजन में अधिनियमित किया गया है। जीएचएमसी के सहायक खाद्य नियंत्रक के बालाजी राजू ने कहा कि पिछले चार से पांच महीनों से बिक्री की जा रही थी, लेकिन यह आदेश इस पर रोक लगाता है। इस आदेश ने हैदराबाद के बाजारों के पान दुकान के मालिक इसका पालन करने को तैयार हैं लेकिन क्षेत्र की असंगठित प्रकृति के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
पान शॉप ओनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहम्मद सलाहुद्दीन दखनी ने कहा कि तेलंगाना में करीब 1.5 लाख पान की दुकानें हैं। हम गुटखा पर प्रतिबंध लगाने का समर्थन करते हैं और कई दुकानदारों ने बिक्री भी बंद कर दी है। उन्होंने कहा कि हम अधिकारियों से चबाने वाले तंबाकू और जर्दा को छूट देने का अनुरोध करते हैं, क्योंकि लाखों परिवार अपनी आजीविका के लिए इन बिक्री पर निर्भर हैं। उन्होंने कहा कि उनके संघ ने पहले इस मुद्दे पर तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया को ज्ञापन सौंपा था।
पाक पीएम शहबाज ने तारिक रहमान को दी जीत की बधाई, भाई कहकर किया संबोधित
सोने-चांदी की कीमतों में आया बड़ा बदलाव, खरीदने से पहले जान लें आज का सटीक भाव
Mahashivratri Special: लंबी यात्रा पर निकलने से पहले राहत की खबर, इन राज्यों में स्थिर रहे पेट्रोल-डीजल के दाम
शिरणी से लाई प्रतिमा, कोटा में बना भव्य साईं धाम, 50 साल पुरानी श्रद्धा की मिसाल
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह