विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'Chhava' का टीजर किया जारी
विक्की कौशल की फिल्म छावा का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में एक्टर एकदम अलग लुक में नजर आने वाले हैं। हाल ही में स्त्री 2 के पेड प्रीव्यूज के दौरान इसका टीजर रिलीज किया गया। मैडॉक फिल्म्स और निर्देशक लक्ष्मण उतेकर ने फिल्म की पहली झलक जारी करके सभी को चौंका दिया।
विक्की के करियर की पहली पीरियड ड्रामा
इस फिल्म में विक्की कौशल महान छत्रपति शिवाजी महाराज के पुत्र छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे। इस तरह के सीरियस रोल करने में वैसे भी विक्की कौशल का सिक्का अच्छा काम करता है। इससे पहले उन्होंने सैम बहादुर में भारत के पहले फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की भूमिका निभाई थी। ये एक बॉयोपिक फिल्म थी और विक्की के किरदार की खूब तारीफ हुई थी।
अब छावा के जरिए एक्टर पहली बार किसी पीरियड ड्रामा फिल्म में काम कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर एक्टर के फैंस अभी से काफी एक्साइटेड हैं। विक्की भी इस फिल्म को अपने करियर के लिए बेहद खास फिल्म मानते हैं।
कब रिलीज होगी फिल्म?
छावा में विक्की कौशल छत्रपति संभाजी महाराज की भूमिका में नजर आएंगे तो वहीं रश्मिका मंदाना उनकी पत्नी येसुबाई भोंसले की भूमिका में हैं। दोनों को पहली बार साथ में स्क्रीन शेयर करते हुए देखा जाएगा। इससे पहले सेट से विक्की का एक लुक वायरल हुआ था जिसमें वो संभाजी के किरदार में बेहद आकर्षक नजर आ रहे थे। फिल्म में अक्षय खन्ना, आशुतोष राणा और दिव्या दत्ता सहित एक मजबूत स्टार कास्ट जोड़ी गई है। फिल्म 6 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
लक्ष्मण उतेकर को मिमी (2021) और लुका छुपी (2019) जैसी फिल्मों में अपने काम के लिए जाना जाता है। लक्ष्मण के साथ विक्की कौशल की ये दूसरी फिल्म में है। इससे पहले दोनों ने साल 2023 में रिलीज हुई रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म जरा हटके जरा बचके में साथ काम किया था।
मजबूत समाज के निर्माण से ही समृद्ध और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
रायपुर को शहरी बाढ़ के खतरे से सुरक्षित करने की दिशा में सांसद बृजमोहन अग्रवाल की बड़ी पहल
छत्तीसगढ़ भाजपा की बड़ी बैठक कल,नई टीम के गठन के बाद पहली अहम बैठक
Durg News: 27 साल के CISF जवान ने लगाई फांसी, शव के पास पेपर पर लिखा मिला भाई का नाम और नंबर
तारिक रहमान के शपथ समारोह में शामिल नहीं होंगे PM मोदी? 17 फरवरी को मुंबई में इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग फिक्स
CG News: अब इस जिले में धर्मांतरित महिला के शव दफनाने पर मचा बवाल! परिवार ने किया घर वापसी का ऐलान, फोर्स तैनात
भारत-पाक मुकाबले से पहले उज्जैन में हवन-पूजन, टीम इंडिया की जीत के लिए 50 पुजारियों ने की विशेष प्रार्थना
Indian Student Death: अमेरिका में भारतीय छात्र का मिला शव, 6 दिन पहले हुआ था लापता
महाकाल जैसे दिखते हैं शिवपुर के बाबा स्वयंभू, महाशिवरात्रि पर हजारों श्रद्धालु कर रहे पूजा
खाद माफिया पर बड़ा एक्शन, 6 हजार छापे, 160 लाइसेंस रद्द
एमपी का ‘सरप्राइज इंस्पेक्शन’ मॉडल हिट, राजस्थान-ओडिशा ने मांगी जानकारी, गुणवत्ता पर कसा शिकंजा
कांग्रेस और जहरीली हो गई, सावधान रहना होगा…गुवाहाटी में बोले PM मोदी
मासूम ने खून से लिखा पत्र, सिंधिया से लगाई न्याय की गुहार; डॉक्टर पर कार्रवाई की मांग
भारत ने AI इम्पैक्ट समिट के लिए पाकिस्तान को नहीं दिया न्योता, 100 से अधिक देश होंगे शामिल!
जो जैसा बोलेगा, वैसा ही खुल जाएगा – अखिलेश यादव
इंदौर के खजराना गणेश मंदिर में गैंगस्टर का VIP दर्शन, नियम सिर्फ जनता के लिए?
MP में छात्र हॉस्टल से भागे, मुंबई में हीरो बनने का सपना लेकर पुलिस ने सुरक्षित बरामद किया
भीड़ ने बच्चा चोरी के शक में 5 साधुओं को जमकर पीटा, पुलिस ने बचाई जान