सोनू सूद की एक्शन थ्रिलर 'फतेह' का टीजर हुआ रिलीज, दर्शकों का बढ़ा उत्साह
अभिनय की दुनिया में जादू चलाने के बाद सोनू सूद अपनी आगामी फिल्म फतेह के साथ एक नई राह चुनने की तैयारी में हैं। बतौर निर्देशक डेब्यू कर रहे सोनू सूद एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में, अभिनेता की आगामी फिल्म का टीजर रिलीज हुआ है।
रोमांस से कॉमेडी समेत कई इमोशंस को पर्दे पर उतार चुके सोनू सूद जल्द ही बड़े पर्दे पर अपने एक्शन का जादू चलाएंगे। लंबे समय से वह अपनी फिल्म फतेह को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। पिछले साल ही उनकी फिल्म का एलान हुआ था और अब अभिनेता ने फतेह का टीजर रिलीज किया है।
जारी हुआ फतेह का टीजर
सोनू सूद ने 9 दिसंबर 2024 को इंस्टाग्राम अकाउंट पर फतेह का टीजर रिलीज किया है। इस टीजर में एक्टर बेरहम बनकर मार-धाड़ कर लोगों के दिलों में दहशत फैलाते हुए नजर आ रहे हैं। उनका डायलॉग- 'एक को मारा तो मुजरिम, हजार को मारा तो बादशाह, मेरी गिनती उससे ऊपर की थी' भी बहुत धांसू है। इस टीजर में जैकलीन फर्नांडिस फतेह (सोनू सूद) की लेडी लव बनी हैं।
जब वह सोनू सूद से पूछती हैं कि वह क्या करता है तब फतेह कहता है- 'सबको जानना है'। इस फिल्म में सिनेमा के बेहतरीन कलाकार भी हैं, जिसकी झलक टीजर में दिखाई गई है। दिग्गज अभिनेता नसीरुद्दीन शाह और विजय राज की अहम भूमिका ने टीजर को पावरपैक बना दिया है। इसे शेयर करते हुए सोनू सूद ने कैप्शन में लिखा, "किरदार ईमानदार रखना, जनाता शानदार निकलेगा।"
फैंस हुए एक्साइटेड
सोनू सूद की फिल्म का एक्शन देख फैंस भी हक्का-बक्का हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा, "टीजर पसंद आया। एक्शन सीन ने रोंगटे खड़े कर दिए।" एक ने कहा, "इंतजार रंग लाया।" लोगों ने अभिनेता के एक्शन सीन्स को फायर बताया। फतेह में सोनू सूद का लुक देख लोगों को जॉन विक की याद आई। फैंस ने अभिनेता के लुक की तुलना जॉन से की है।
फतेह की रिलीज डेट
सोनू सूद स्टारर फिल्म फतेह की रिलीज डेट से पहले ही पर्दा उठ गया था। अभिनेता के जन्मदिन पर रिवील किया गया था कि यह फिल्म 10 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। इस फिल्म का निर्देशन सोनू सूद ने किया है। उन्होंने बतौर निर्देशक बॉलीवुड में डेब्यू किया है।
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?
इमैनुएल मैक्रों ने ‘धुरंधर’ के टाइटल ट्रैक पर शेयर किया वीडियो, फैंस बोले- ‘अब हुई धुरंधर लेवल मीटिंग’
'द हंड्रेड' से भी भगाए जाएंगे पाकिस्तानी खिलाड़ी?: आठ में से चार फ्रेंचाइजी का एलान, जानें क्यों लिया यह फैसला
'बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' की रिलीज डेट का हुआ एलान, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक
ग्वालियर के घाटीगांव में 22,850 लीटर स्पिरिट जप्त, जांच में जहरीली पाई गई
'कॉकटेल 2' में किस किरदार में नजर आएंगी रश्मिका मंदाना और कृति सेनन? सामने आई नई अपडेट
PMI: फरवरी में तीन महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंचा भारत का पीएमआई, फैक्ट्री उत्पादन में बढ़ोतरी रही मुख्य वजह
बैरागढ़ मामले में आबकारी विभाग ने प्रेस नोट के माध्यम से बताया कि मीडिया को अधूरी जानकारी दी गई