'छोरी 2' का टीजर जारी, हॉरर फिल्म के शौकिनों के लिए खतरनाक सस्पेंस
सबसे डरावनी फिल्मों की लिस्ट में शुमार छोरी चार साल बाद खौफनाक मंजर के साथ एक बार फिर से लौट रही है। 2021 में रिलीज हुई छोरी ने दर्शकों के रोंगटे खड़े कर दिए थे। सामाजिक मुद्दों और लोक कथाओं पर आधारित फिल्म को दर्शक और क्रिटिक्स ने खूब सराहा था। अब लंबे इंतजार के बाद छोरी का सीक्वल भी रिलीज होने के लिए तैयार है।
मराठी फिल्म लपाछापी की हिंदी रीमेक छोरी का सीक्वल 'Chhorii 2' का ऑफिशियल टीजर रिलीज कर दिया गया है। 25 मार्च को प्राइम वीडियो ने एक मिनट 28 सेकंड का एक टीजर रिलीज किया है जिसे देखने से पहले आपको अपने दिल को मजबूत करना होगा।
'Chhorii 2' का टीजर हुआ रिलीज
टीजर की शुरुआत एक बच्ची से होती है जो खेत में अपनी मां को ढूंढती है और तभी उसे कोई ताकत कुएं में ले जाती है। नुसरत भरूचा अपनी बच्ची ईशानी को ढूंढते-ढूंढते एक ऐसी जगह आ जाती है जहां सिर्फ खतरा और रहस्य छुपा है। टीजर में रहस्यमयी ताकतों और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एक मां के संघर्ष की दिलचस्प कहानी दिखाई गई है। टीजर का एक-एक सीन दिल दहलाने वाला है। भूतनी बनीं सोहा अली खान वाकई लोगों के दिल में डर भरने के लिए काफी है।
थिएटर्स में रिलीज करने की उठी मांग
इस डरावने टीजर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, "एक बार फिर... वो खेत, वो खतरा और वो खौफ।" विशाल फुरिया के निर्देशन में बनी फिल्म का ये टीजर देख लोग हैरान रह गए हैं। एक यूजर ने कहा, "डर का माहौल बना दिया।" एक ने कहा, "वॉव, यह बहुत डरावना है।" एक ने कहा, "मजा आएगा।" कुछ लोगों ने कहा कि इसे सिनेमाघरों में रिलीज करना चाहिए था।
कब ओटीटी पर रिलीज होगी 'Chhorii 2'?
छोरी की तरह 'Chhorii 2' भी ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाली है। यह 11 अप्रैल से ओटीटी पर देखा जा सकता है। फिल्म में नुसरत भरूचा और सोहा अली खान के साथ लीड रोल में सौरभ गोयल, पल्लवी पाटिल जैसे कलाकार भी होंगे। इसका निर्माण टी-सीरीज ने किया है।
आज से बदल गया आपका वित्तीय और डिजिटल अनुभव: 1 अप्रैल के 10 अहम नियम
LPG को लेकर राहत: भोपाल में बुकिंग कम हुई, कालाबाजारियों पर ताबड़तोड़ एक्शन
ड्रॉपआउट रोकने की पहल: मध्यप्रदेश में ‘स्कूल चलें हम’ अभियान की शुरुआत
1 अप्रैल से झटका: तेल कंपनियों ने बढ़ाए LPG सिलेंडर के रेट
उज्जैन पहुंचे बॉलीवुड स्टार्स, बाबा महाकाल के दर पर अक्षय-टाइगर संग डिंपल कपाड़िया
सियासी घमासान: निर्मला सप्रे ने बीजेपी जॉइन करने से किया इनकार, कोर्ट ने मांगा प्रमाण
1.25 करोड़ महिलाओं का इंतजार खत्म! अप्रैल में आएगी 35वीं किस्त, जानें डेट
मुल्तानी मिट्टी का कमाल: जानें कैसे ये सामान्य सामग्री घर में पॉजिटिविटी बढ़ा सकती है
जहां अपनेपन की भावना हो, वही असली प्रेम होता है
बुध गोचर 11 अप्रैल: नीचभंग राजयोग से इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा उछाल
आज का राशिफल (1 अप्रैल 2026): जानिए करियर, प्यार और सेहत का हाल
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी
बैंक ने तय किया 686 करोड़ का मुआवजा, एपिस्टीन केस की पीड़ितों के लिए राहत
ट्रंप ने दिया शांति का संकेत, होर्मुज पर पूरी तरह नियंत्रण नहीं होने पर भी युद्ध स्थगित
जहां चुनावी जीत में शामिल है जादू, भारत का अनोखा शहर