टीम इंडिया के बल्लेबाज रजत पाटीदार चोट की वजह से धर्मशाला टेस्ट से हुए बाहर
भारत और इंग्लैंड के बीच धर्मशाला में टेस्ट सीरीज का पांचवां और आखिरी मैच खेला जा रहा है. रजत पाटीदार इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं. पाटीदार चोट की वजह से टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर हो गए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बात पूरा मामला बताया. टीम ने देवदत्त पडिक्कल को डेब्यू का मौका दिया है. वे भारत के लिए दो टी20 मैच खेल चुके हैं. लेकिन टेस्ट में खेलने का मौका नहीं मिला था.
रजत ने टीम इंडिया के लिए इस सीरीज के तीन मैच खेले हैं. लेकिन वे इस दौरान कुछ खास नहीं कर सके. अब वे पांचवें मुकाबले में चोट की वजह से बाहर हो गए हैं. भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस के बाद बताया कि पाटीदार बुधवार को प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके बाएं टखने में चोट लग गई और इसकी वजह से सुबह भी दर्द में थे. रजत की स्थिति को देखते हुए उन्हें ब्रेक दिया गया. उनकी गैरमौजूदगी में भारत ने पडिक्कल को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है. वे डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हैं.
रजत पाटीदार के अब तक के करियर की बात करें तो वह शानदार रहा है. उन्होंने घरेलू मैचों में काफी अच्छा परफॉर्म किया है. लेकिन टीम इंडिया के लिए पिछले तीन मैचों में कुछ खास नहीं कर सके. पाटीदार ने 58 फर्स्ट क्लास मैचों में 4063 रन बनाए हैं. इस दौरान 12 शतक और 22 अर्धशतक लगाए हैं. वे लिस्ट ए के 58 मैचों में 1985 रन बना चुके हैं. इस दौरान 3 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. पाटीदार भारत के लिए एक वनडे मैच भी खेल चुके हैं.
गौरतलब है कि देवदत्त पडिक्कल डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हैं. उन्होंने भी घरेलू मैचों में अच्छा परफॉर्म किया है पडिक्कल ने 31 फर्स्ट क्लास मैचों में 2227 रन बनाए हैं. इस दौरान 6 शतक और 12 अर्धशतक लगाए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 193 रन रहा है. पडिक्कल टीम इंडिया के लिए 2 टी20 मैच भी खेल चुके हैं.
असम में ‘मिया’ मुसलमानों को लेकर क्यों तेज हुई सियासी मुहिम? विवादित वीडियो से बढ़ा राजनीतिक टकराव
जनसंपर्क अधिकारी पर दबाव और झूठे आरोपों का मामला: रॉयल प्रेस क्लब ने एमपी नगर थाने में दी शिकायत
वाराणसी कचहरी में बम धमकी से हड़कंप, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर
कुक स्ट्रेट फतह करने वाले पहले एशियन पैरास्विमर बने सतेंद्र, 9 घंटे 22 मिनट में रचा इतिहास
राज्यसभा में कांग्रेस के भीतर तकरार, खरगे और जयराम रमेश के बीच तीखी बहस
जयपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने 8 महीने की मासूम की हत्या की
धीरेन्द्र शास्त्री की ‘माला-भाला’ नसीहत पर सियासी बवाल, कांग्रेस ने FIR की मांग उठाई
दत्ता बता रहे हैं मनरेगा योजना को
मनसे नेता देशपांडे ने उद्धव गुट के पार्षदों पर लगाए गंभीर आरोप… बोले- एक-एक करोड़ में बिके
कचरा प्रबंधन नियमों में बार-बार बदलाव से जमीनी हकीकत में सुधार नहीं होगा: सुप्रीम कोर्ट
‘नेताओं के द्वारा बनाए गए धर्मगुरु सत्ता के गुरु’, शंकराचार्य सदानंद सरस्वती का गौ माता पर बड़ा बयान
आज से बदल गया PMO का पता, अब सेवा तीर्थ से चलेगी सरकार, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन
Durg: सोशल मीडिया पर पिस्टल लहराते अपलोड किया वीडियो, पहुंच गए जेल, पुलिस ने लिया एक्शन
Kondagaon: कोकोड़ी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के विरोध में 12 घंटे से प्रदर्शन जारी, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात
CG News: जॉर्ज कुरियन ने नक्सलवाद को लेकर कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप, CM साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा ने भी कसा तंज
CG News: नक्सलियों से 1100 हथियार बरामद, 532 हुए ढेर, नक्सलवाद को लेकर विजय शर्मा ने गिनाए चौंकाने वाले आंकड़े
Chhattisgarh के आदिवासियों की अनोखी परंपरा, जहां ‘मठ बांधना’ और ‘कड़साल’ के साथ आत्मा को दी जाती है विदाई
हथियार लहराते नजर आए विधायक, ‘धुरंधर’ पर बनी रील से बढ़ा राजनीतिक तापमान
सेप्टिक टैंक से निकली लाश, इंस्टाग्राम दोस्ती बनी मौत की वजह: दो बच्चों के पिता संग रिश्ते का खौफनाक अंजाम