लॉर्ड्स फतह को तैयार टीम इंडिया, लंदन पहुंची ब्लू ब्रिगेड
भारत और इंग्लैंड के बीच अभी टेस्ट सीरीज रोमांचक मोड़ पर आ चुकी है। 5 मैचों की इस श्रृंखला में दोनों 1-1 की बराबरी पर हैं। पहले मुकाबले में इंग्लैंड ने शानदार अंदाज में जीत दर्ज की, वहीं एजबेस्टन में हुए दूसरे मैच में भारत का पलड़ा भारी रहा। अब तीसरे टेस्ट में इंग्लैंड को पटखनी देने के लिए टीम इंडिया तैयार नजर आ रही है। भारत के खिलाड़ी अब लंदन पहुंच चुके हैं।
भारतीय टीम लॉर्ड्स टेस्ट से पहले पहुंची लंदन
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच लॉर्ड्स में 10 जुलाई 2025 से शुरू होगा। इसके पहले भारतीय टीम लंदन पहुंच गए है। बीसीसीआई ने कुछ समय पहले ही अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट डाला, जहां भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी लॉर्ड्स टेस्ट के लिए लंदन पधार चुके हैं। टीम के खिलाड़ी इसी बीच बेहद खुश नजर आ रहे हैं।
तीसरे टेस्ट मैच में जसप्रीत बुमराह की टीम में होगी एंट्री
जसप्रीत बुमराह ने पहले ही बता दिया था कि वो इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में पूरे 5 मैच नहीं खेल पाएंगे और सिर्फ 3 में अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। जसप्रीत ने पहला मैच खेला था और उन्हें टीम द्वारा दूसरे मुकाबले के लिए आराम दिया गया। एजबेस्टन में जीत के बाद शुभमन गिल ने ऐलान करते हुए बता दिया था कि जसप्रीत बुमराह की लॉर्ड्स टेस्ट मैच के लिए वापसी होने वाली है। यह खबर कई सारे फैंस को खुश कर गई।
जसप्रीत बुमराह को मिलेगा मोहम्मद सिराज और आकाश दीप का साथ
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज और आकाश दीप ने दूसरे टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था। सिराज ने कुल 7, वहीं आकाश ने 10 विकेट झटके। अब तीसरे टेस्ट में उनके पास बुमराह का साथ भी होगा। इसी के चलते वो जरूर बवाल मचा सकते हैं। जसप्रीत को पहले मुकाबले में गेंदबाजों का सही तरह से साथ नहीं मिला। इसी वजह से वो इंग्लैंड को 371 रन का पीछा करने से नहीं रोक पाए। हालांकि, तीसरे मुकाबले में चीजें बदल सकती हैं।
राशिफल 5 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
Kerala में माकपा में दरार, सुधाकरण ने सीएम Pinarayi Vijayan पर साधा निशाना
Mamata Banerjee का ‘दिल्ली टारगेट’ प्लान, क्या बदलेगी सियासी तस्वीर?
Katni में सर्च ऑपरेशन, नकली सोने के सिक्के और हथियार जब्त
BJP या कांग्रेस? राघव चड्ढा के अगले कदम पर बड़ी अटकलें
पावर कट अलर्ट: जालंधर के कई क्षेत्रों में 6 घंटे नहीं आएगी बिजली
सत्ता विरोधी लहर बनाम मोदी फैक्टर, बंगाल में BJP की राह
महतारी वंदन योजना की राशि पाने का आसान तरीका, e-KYC जरूरी
Manasa में 2 लाख की अफीम बरामद, एक तस्कर पकड़ा; दो फरार
अनूपपुर में 4 मंजिला इमारत गिरने से अफरा-तफरी, कई घायल होने की खबर
घर बैठे राशन कार्ड e-KYC, फोन से ऐसे करें पूरा प्रोसेस
महिलाओं से अश्लील बातें करने का आरोप, काजी आरिफ अली की जिम्मेदारी समाप्त
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने युवक से करवाया खास वादा, दिया आवास
Katni में अवैध तंबाकू कारोबार पर कार्रवाई, विदेशी सिगरेट बरामद
ममता बनर्जी का बड़ा दावा: शांति के लिए BJP को सत्ता से बाहर करना होगा, एकजुटता का आह्वान