होमवर्क नहीं किया तो शिक्षक ने मारा थप्पड़, कुछ देर बाद बच्चे ने दम तोड़ा
विशाखापत्तनम। आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में एक निजी स्कूल की शिक्षिका की पिटाई के बाद 6 वर्षीय मासूम छात्र की मौत का दर्दनाक मामला सामने आया है। क्लासरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना रिकॉर्ड हो गई, जिसमें शिक्षिका द्वारा थप्पड़ मारे जाने के तुरंत बाद बच्चा अचेत होकर शिक्षिका की गोद में गिरता दिखाई दे रहा है।
दहशत में हार्ट अटैक का आरोप
मृतक छात्र की पहचान 'लिटिल गार्डन्स स्कूल' के यूकेजी (UKG) में पढ़ने वाले प्रणय तेजा के रूप में हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि शिक्षिका द्वारा की गई बेरहम पिटाई से बच्चा इस कदर दहशत में आ गया कि उसे दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ गया, जिससे उसकी जान चली गई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
सीसीटीवी फुटेज में देखा गया कि शिक्षिका ने बच्चे के कपड़े उतारने का प्रयास किया और उसे थप्पड़ मारा। थप्पड़ लगते ही बच्चा बेसुध हो गया। आनन-फानन में बच्चे को किंग जॉर्ज अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
नेशनल लोक अदालत में लगभग 577584 मामले निराकृत
नए रंग विकल्पों के साथ सुजुकी जिक्सर रेंज लॉन्च
एसयूवी एलिवेट को नए अवतार में पेश करने की तैयारी
एशिया के बेस्ट वर्कप्लेस 2026: भारत का दबदबा कायम, टॉप-100 में 34 भारतीय कंपनियां
जावा सागर में लापता हुआ जहाज, 240 लोग सवार; खोज और बचाव अभियान जारी
यूपीआआई के बावजूद क्रेडिट कार्ड क्यों हैं खास? जानें उनके नए फायदे!
तेल आपूर्ति पर मंडराया बड़ा संकट, होर्मुज के बाद बाब अल-मंडेब में हूतियों का दबदबा
सागर शराब कांड में पुलिस की कार्रवाई, 30 हजार के इनामी आरोपी को मुठभेड़ में पकड़ा
परिवारवाद के मुद्दे पर मायावती ने दी सफाई, भाई आनंद कुमार को लेकर कही बड़ी बात