टैरिफ वृद्धि का असर: Apple के बाद Samsung के गैलेक्सी स्मार्टफोन्स की कीमतों में हो सकती है भारी बढ़ोतरी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का टैरिफ वॉर खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. अब उनके हालिया बयान ने मोबाइल कंपनियों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. Apple के बाद अब सैमसंग पर भी टैरिफ की गाज गिरने वाली है. ऐसे में अमेरिका में सैमसंग गैलेक्सी स्मार्टफोन्स के दाम आसमान छू सकते हैं. अगर विदेशों में बने फोन्स पर प्रस्तावित टैरिफ लागू हुए तो सैमसंग के फोन की कीमतें 40 फीसदी तक बढ़ सकती हैं.
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हालिया बयान में कहा था कि 25 फीसदी टैरिफ न सिर्फ एप्पल बल्कि हर उन कंपनी पर लागू होगा जो विदेश में फोन बनाकर अमेरिका में बेचती है. ट्रंप का ये बयान सैमसंग के लिए किसी झटके से कम नहीं है. चूंकि कंपनी का कोई भी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अमेरिका में नहीं है और ज्यादातर गैलेक्सी फोन्स वियतनाम जैसे देशों में बनते हैं. साउथ कोरिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक अगर टैरिफ लागू हुआ तो गैलेक्सी Z फोल्ड 7 और फ्लिप 7 जैसे फ्लैगशिप फोन्स की कीमत 30-40 फीसदी तक बढ़ सकती है. यानी फोल्ड 7 की कीमत 2,500 डॉलर (लगभग 2 लाख रुपये) तक पहुंच सकती है.
सैमसंग की बढ़ी चिंता
साउथ कोरिया की इस खबर से हड़कंप मचा हुआ है. चूंकि अमेरिका सैमसंग के लिए बेहद अहम बाजार है, खासकर प्रीमियम स्मार्टफोन सेगमेंट में, जहां कंपनी का सीधा मुकाबला एप्पल से है. अगर कीमतें इतनी बढ़ गईं तो सैमसंग की मार्केट में पकड़ कमजोर पड़ सकती है. सैमसंग के फ्लैगशिप फोन्स पहले से ही महंगे हैं, ऐसे में कीमतें और बढ़ने से इसके ग्राहक घट सकते हैं. टैरिफ लागू होने की डेडलाइन जून 2025 के अंत तक हो सकती है, हालांकि अभी नियम लागू होंगे या नहीं अभी तक इस पर कोई पुष्टि नहीं हुई है.
राशिफल 7 अप्रैल 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कसनिया में 33/11 केवी नवनिर्मित विद्युत उपकेंद्र प्रारंभ
ई-ऑफिस में फाईल बढ़ाते समय सभी नियमों एवं स्पष्ट अभिमत के साथ हो प्रस्तुतिकरण : प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा
काशी की पावन धरा पर हुआ उज्जैनी के शौर्य का सूर्योदय
एनएसजी भारत का अभेद्य कवच, इनसे हैं हम हर हाल में सुरक्षित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
जल जीवन मिशन से ढिटोरी की महिलाओं के जीवन में आई नई मुस्कान
छत्तीसगढ़ बनेगा मखाना हब : कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने लिंगाडीह में मखाना सेंटर का किया अवलोकन
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से नव नियुक्त सूचना आयुक्तों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया "गीता भारती" का विमोचन
स्वस्थ बेटियां, सक्षम बेटियां: छत्तीसगढ़ में एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
नक्सलवाद का अंधेरा छोड़ शर्मिला ने थामी स्वावलंबन की सुई
स्वस्थ जीवन का आधार है इन्द्रियों पर नियंत्रण: राज्यपाल पटेल
ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क निर्माण में आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक करें उपयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शादी की खुशियाँ मातम में बदलीं: इंदौर में लिफ्ट हादसा, कई महिलाएं घायल
CM योगी बोले—पत्रकारिता जनविश्वास का प्रतीक, जिम्मेदारी निभाएं पत्रकार
घबराकर गैस बुकिंग या स्टॉक करने कि जरुरत नहीं, मध्यप्रदेश में ऑयल कंपनियों द्वारा ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति जारी
केंद्रीय जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर प्रियंका गांधी ने उठाए सवाल
‘ऐसा शासन दोबारा नहीं झेलना पड़ेगा’, जयराम ठाकुर का कांग्रेस पर बड़ा बयान