तमन्ना भाटिया का बड़ा बयान: शादी को लेकर अभिनेत्री का खुलासा
साउथ की सुपरस्टार एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया की बॉलीवुड में पॉपुलैरिटी काफी तेजी से बढ़ी है। बाहुबली, जेलर और स्त्री-2 जैसी फिल्मों का हिस्सा रहीं तमन्ना भाटिया को उनके फैंस नेशनल क्रश के नाम से पुकारते हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। तमन्ना भाटिया के बारे में खबर है कि वह जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही है। तमन्ना भाटिया बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर विजय वर्मा के साथ रिलेशनशिप में हैं और दोनों की साथ में तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। चर्चा हैं कि दोनों साल 2025 में शादी करने जा रहे हैं। जानिए इन खबरों पर एक्ट्रेस का रिएक्शन।
शादी के सवाल पर दिया ये जवाब
विजय वर्मा के साथ शादी की खबरों को लेकर जब तमन्ना भाटिया से सवाल किया गया तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "मैं अभी अपनी जिंदगी में बहुत खुश हूं। शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं?" तमन्ना भाटिया ने HT के साथ बातचीत में कहा, "मेरे लिए शादी और करियर का कोई कनेक्शन नहीं है। मैं बहुत महत्वाकांक्षी लड़की हूं। मैं शादी के बाद भी एक्टिंग करना जारी रखूंगी।" तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की पहली मुलाकात सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' के सेट पर हुई थी।
घरकी तलाश में यह पावर कपल
तमन्ना भाटिया से जब पूछा गया कि क्या दर्शक उन्हें और विजय वर्मा को किसी प्रोजेक्ट में साथ स्क्रीन शेयर करते देख पाएंगे तो एक्ट्रेस ने जवाब दिया, "क्यों नहीं, अगर हमें कोई अच्छा प्रोजेक्ट मिलता है तो मुझे और विजय को इसे करने में बहुत खुशी होगी।" बात बॉलीवुड के इस पावर कपल की शादी की करें तो खबर है कि साल 2025 में दोनों शादी के बंधन में बंधने की तैयारी कर चुके हैं। अपनी एक रिपोर्ट में 123तेलुगू ने लिखा कि कपल शुरुआती तैयारियां पूरी कर चुका है और अभी मुंबई में घर की तलाश में है।
तमन्ना भाटिया की अगली फिल्म
तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा शादी के बाद इसी घर में सेटल होंगे। हालांकि अभी तक इस मुद्दे पर ना तो विजय वर्मा और ना ही तमन्ना भाटिया ने खुलकर कुछ भी कहा है। वर्क फ्रंट की बात करें तो तमन्ना भाटिया अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री-2 में एक आइटम नंबर करती नजर आई थीं। फिल्म में उन्होंने शमा नाम की लड़की का किरदार निभाया था जिसे काफी पसंद किया गया। उनकी अगली फिल्म सिकंदर का मुकद्दर होगी जिसमें अविनाश तिवारी और जिम्मी शेरगिल भी उनके साथ नजर आएंगे।
रिटायर्ड फौजी ने सिर पर राइफल रखकर ट्रिगर दबाया, इलाके में सनसनी
बंगाल की खाड़ी में सक्रिय हुआ सिस्टम, 7 राज्यों में भारी बारिश और आंधी का अलर्ट
जिस वंदे भारत एक्सप्रेस में सवार थे भागवत........उस पर हरदोई में हुई पत्थरबाजी
तकनीक तभी सार्थक जब वह मानव हित में हो, हम एआई को सुशासन और सबके विकास के लिए अपनाएंगे : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सीएम मोहन यादव ने कंपनियों को मध्य प्रदेश आने का दिया निमंत्रण
T20 WC: पाकिस्तान क्रिकेट में बढ़ा बवाल! शादाब खान के 'भारत को नहीं हराया' वाले बयान पर शाहिद अफरीदी का पलटवार
कौन हैं एआई किड ऑफ इंडिया, इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान चर्चा में क्यों? जानिए उनके बारे में सबकुछ
टैरिफ ट्रंप का सबसे बड़ा हथियार: सस्ती दवाओं के लिए फ्रांस पर बनाया दबाव, वाइन पर 100% टैक्स की दी धमकी
Export Measures: निर्यात बढ़ाने के लिए सरकार के सात कदम, ई-कॉमर्स निर्यातकों को सस्ते कर्ज के साथ मदद भी
एमपी में हाई-प्रोफाइल इवेंट में असहज क्षण, गवर्नर की नाराजगी चर्चा में
Kailash Vijayvargiya बोले–यह आत्मग्लानि की घटना
रूसी तेल से दूरी बना रहा भारत: अमेरिका से नजदीकी के बीच वेनेजुएला से बातचीत, गोर बोले- व्यापार समझौता जल्द
Google: टेन्सर चिप डेटा चोरी मामले में बड़ा खुलासा, आरोप में कंपनी की पूर्व इंजीनियर समेत तीन पर केस दर्ज
प्रदेश में 6 वर्षों में लाखों महिलाएं लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल
भतीजी की विदाई में भावुक हुए राजपाल यादव, गले लगाकर दिलासा देते आए नजर; वीडियो हुआ वायरल
लंदन रवाना होने से पहले मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं आलिया भट्ट, बाफ्टा फिल्म अवॉर्ड्स में करेंगी शिरकत
ऋतिक रोशन ने किया ‘ओ रोमियो’ का रिव्यू, शाहिद कपूर को लेकर कही ये बात; जानें लोगों से की क्या अपील?