T20 WC 2024: बांग्लादेश ने नेपाल को 21 रन से दी मात
बांग्लादेश ने सोमवार को अपने गेंदबाजों के दम पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 के 37वें मैच में नेपाल (BAN vs NEP) को लो स्कोरिंग मैच में 21 रन से हराकर सुपर-8 राउंड में धमाकेदार एंट्री की। बांग्लादेश की टीम सुपर-8 राउंड में पहुंचने वाली आखिरी टीम बनी। ग्रुप डी से पहले दक्षिण अफ्रीका ने अगले दौर में प्रवेश किया था।
किंग्सटन में खेले गए ग्रुप-डी के मैच में बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी की और पूरी टीम 19.3 ओवर में 106 रन पर ऑलआउट हो गई। जवाब में नेपाल की टीम 19.2 ओवर में 85 रन पर ढेर हो गई। इस मैच में कुल 191 रन बने। नेपाल के पांच बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके।
नेपाल का बुरा हाल
बांग्लादेश द्वारा मिले 107 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी नेपाल की शुरुआत खराब रही। तनजिम हसन साकिब ने कुशल भुर्तेल (4) को क्लीन बोल्ड किया। दो गेंद बाद ही साकिब ने अनिल शाह को शांतो के हाथों कैच आउट करा दिया। साकिब ने नेपाल के कप्तान रोहित पौडेल (1) को हुसैन के हाथों कैच आउट कराकर अपना तीसरा शिकार किया। जल्द ही मुस्ताफिजुर रहमान ने दूसरे ओपनर आसिफ शेख (17) को शाकिब के हाथों कैच आउट कराकर नेपाल को चौथा झटका दिया।
नेपाल के बल्लेबाज तू चल मैं आया वाली कहावत साबित करते हुए दिखे और उसके आखिरी के तीन बल्लेबाज खाता भी नहीं कर सके। बांग्लादेश की तरफ से तनजिम हसन साकिब ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। मुस्ताफिजुर रहमान ने तीन विकेट चटकाए। शाकिब अल हसन के खाते में दो विकेट आए। तास्किन अहमद एक विकेट लेने में सफल रहे।
बांग्लादेश की बैटिंग रही फ्लॉप
पहले बैटिंग करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत भी खराब रही। सोमपाल कामी ने पारी की पहली ही गेंद पर तानजिद हसन को पवेलियन लौटा दिया। कामी ने अपनी ही गेंद पर हसन का कैच लपका। कप्तान नजमुल हुसैन शांतो (4) को ऐरी ने क्लीन बोल्ड किया। इसके बाद लिटन दास (10) भी कुछ खास नहीं कर सके और कामी के दूसरे शिकार बनकर पवेलियन लौट गए।
शाकिब अल हसन (17) टीम के सर्वश्रेष्ठ स्कोरर रहे। इसके अलावा महमूदुल्लाह (13), जाकेर अली (12), रिशाद हुसैन (13) और तास्किन अहमद (12*) ही दहाई संख्या में रन जुटा सके। नेपाल की तरफ से सोमपाल कामी, दीपेंद्र सिंह ऐरी, रोहित पौडेल और संदीप लामिछाने को दो-दो विकेट मिले।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम