सिंथेटिक मीथेन और लो-कार्बन ईंधन अवसरों पर हुआ मंथन
भोपाल : वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम दावोस यात्रा के दूसरे दिन अपर मुख्य सचिव नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मनु श्रीवास्तव ने टीईएस-एच2 के ओरिजिनेशन एवं बिज़नेस डेवलपमेंट प्रमुख फिलिपो कोमेल्ली के साथ सिंथेटिक मीथेन और लो-कार्बन ईंधनों के क्षेत्र में संभावित अवसरों पर गहन चर्चा हुई।
टीईएस-एच2 विश्व के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय सिंथेटिक मीथेन उत्पादकों में से एक है, जिसके वाणिज्यिक परिचालन कई देशों में संचालित हैं। बैठक के दौरान कंपनी द्वारा अपना वैश्विक दृष्टिकोण एवं भारत में चल रहे कार्यक्रमों की जानकारी साझा की गई। चर्चा में समुद्री क्षेत्र में सिंथेटिक मीथेन की बढ़ती भूमिका, भारत को भविष्य में एक प्रमुख एलएनजी आयातक के रूप में उभरने और गैस-आधारित विद्युत उत्पादन के स्थान पर बायोगैस एवं स्वच्छ ईंधन विकल्पों पर देश के बढ़ते फोकस को रेखांकित किया गया।
अपर मुख्य सचिव श्रीवास्तव ने प्रदेश सरकार की रणनीतिक प्रासंगिकता को उजागर करते हुए बताया कि राज्य से होकर गुजरने वाली हजीरा–विजयपुर–जगदीशपुर (एचवीजे) गैस पाइपलाइन और गन्ना जैसी कृषि-आधारित उद्योगों से उपलब्ध बायोजेनिक CO2 स्रोत, कम कार्बन तीव्रता वाले ईंधन विकास के लिए महत्वपूर्ण आधार प्रदान करते हैं।
दोनों पक्षों ने भारत के स्वच्छ ईंधन संक्रमण एवं मध्यप्रदेश के कम-कार्बन विकास उद्देश्यों के अनुरूप संभावित पायलट परियोजनाओं और सहयोग के मार्गों की पहचान के लिए चर्चा जारी रखने पर सहमति व्यक्त की। यह संवाद अगली पीढ़ी के ईंधनों एवं सतत औद्योगिक समाधानों को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक स्वच्छ-ऊर्जा अग्रणियों के साथ साझेदारी करने के मध्यप्रदेश सरकार के संकल्प को प्रतिबिंबित करता है।
इस अवसर पर प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र सिंह और आयुक्त, जनसंपर्क दीपक सक्सेना उपस्थित रहे।
अमित जोगी को राम अवतार जग्गी हत्याकांड में उम्रकैद, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
28 लाख की ठगी का पर्दाफाश: गैस डीलरों ने संकट का फायदा उठाया, जनता हुई नुकसान में
केदारनाथ धाम की बर्फबारी ने बढ़ाई यात्रियों की चिंता, मौसम अलर्ट जारी
ग्वालियर जू में बढ़ा बाघों का कुनबा, ‘मीरा’ बनी मां, आगमन से खुशबू छा गई
रोमांस से भरपूर ‘चांद मेरा दिल’, लक्ष्य-अनन्या की केमिस्ट्री ने जीता दिल
बंगाल चुनाव में गरजे पीएम मोदी, कूचबिहार से दिया संदेश—TMC बनाम BJP की सीधी लड़ाई
रिटायरमेंट नहीं, लगातार काम—अमिताभ बच्चन की नई फिल्मों का इंतजार
ईरान-अमेरिका टकराव तेज: ट्रंप ने तय किया हमले का समय, होर्मुज को लेकर दुनिया में हलचल
पुलिस के होश उड़ाए महिलाओं ने: चोरी में असली सोने की जगह दी आर्टिफिशियल ज्वेलरी
बेरहमी की हद: पति ने पत्नी को लाठी से मारकर मौत के घाट उतारा,खून से सने शव के साथ गुजारी रात
‘तू या मैं’ और ‘ओ रोमियो’ समेत ये फिल्में-सीरीज करेंगी एंटरटेनमेंट फुल
मौसम का कहर जारी: सिक्किम में भूस्खलन, 1500 पर्यटक फंसे, यूपी में बिजली गिरने से 3 दिन में 15 की जान गई
विश्वकप हीरो सैमसन का बल्ला खामोश, फ्लेमिंग बोले- जल्द लौटेंगे फॉर्म में
बारात पर माया भारी: इंदौर में ट्रक ने कार को रौंदा, 4 लोगों की मौत, कई घायल
राघव चड्ढा का बड़ा इशारा! ‘ट्रेलर अभी है’, संसद भाषण का वीडियो शेयर कर बढ़ाई सियासत
लाल निशान पर खुला बाजार: सेंसेक्स-निफ्टी दोनों में बड़ी गिरावट
गोल्ड-सिल्वर मार्केट में सुस्ती, शादी सीजन में नहीं बढ़े दाम
‘रामायण’ का सबसे भावुक सीन कौन सा? नितेश तिवारी और यूजर्स आमने-सामने