नीदरलैंड्स के साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने पकड़ा अद्भुत कैच
टी20 विश्व कप 2024 के 27वें मुकाबले में गुरुवार को बांग्लादेश ने नीदरलैंड्स को 25 रन से मात दी। किंग्सटाउन के अर्नोस वेले ग्राउंड में खेले गए इस मैच में नीदरलैंड्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी बांग्लादेश की शुरुआत खराब रही। दूसरे ही ओवर में कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो अपना विकेट गंवा बैठे। इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज लिट्टन दास ने तंजीद हसन के साथ पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 20 रन जोड़े।
आर्यन दत्त ने दास का विकेट चटकाया
आर्यन दत्त ने इस पार्टनरशिप को तोड़ा। उन्होंने चौथे ओवर की पहली गेंद पर दास को साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट के हाथों कैच आउट कराया। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट ने इस कैच को पकड़ने के लिए जी जान लगा दी। पहले तो वह कई मीटर भागे और फिर उन्होंने हवा में फुल डाइव लगाकर कैच को लपक लिया। उनके इस कैच का वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।
गेंद को नहीं मिली दूरी
आर्यन दत्त की आउट साइड ऑफ गेंद पर लिट्टन दास ने आगे बढ़कर स्लॉगस्वीप करने का प्रयास किया। गेंद हवा में टंग, उसे ऊंचाई तो मिली, लेकिन जितनी दूरी चाहिए थी वह नहीं मिल सकी। साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट डीप स्क्वायर लेग से अपनी बायीं ओर तेजी से भागे और उन्होंने बेहतरीन डाइव लगाकर दोनों हाथों से इस कैच को पकड़ लिया। उनके इस कैच की काफी तारीफ हो रही है। दूसरी ओवर लिटन दास बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। उन्होंने 2 गेंदों का सामना किया और वह 1 रन ही बना सके।
मुकाबले का हाल
मुकाबले की बात करें तो बांग्लादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। शाकिब अल हसन ने सबसे ज्यादा 64 रन की पारी खेली। जवाब में नीदरलैंड्स टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 134 रन ही बना सकी। रिशद हुसैन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए। साथ ही तस्कीन अहमद को 2 सफलताएं मिलीं।
राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने
बागेश्वर धाम में सजा विवाह मंडप, धीरेंद्र शास्त्री ने मोहन यादव को लगाई परंपरा की हल्दी
चाकसू में NH-52 पर भीषण हादसा: ट्रेलर में घुसी कार, एमपी के 5 श्रद्धालुओं की मौत
नरेंद्र मोदी ने पुलवामा शहीदों को दी श्रद्धांजलि, बोले– उनका साहस हर भारतीय को करता है प्रेरित
छत्तीसगढ़ के राशन कार्डधारकों के लिए खुशखबरी… इस दिन से मिलेगा एक साथ 2 महीने का चावल
विकास का दम: छिंदवाड़ा ने बनाई अलग पहचान, पीएम की गुड लिस्ट में पहला स्थान
बाबा महाकाल के दर्शन होंगे आसान, भोपाल-उज्जैन के बीच चलेंगी 3 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट और शेड्यूल
सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव से असंगठित ज्वैलर्स की बिक्री में गिरावट, जानें क्या है वजह
बेरहम बाजार: क्या एआई निगल जाएगा भारत की आईटी कंपनियों का भविष्य? 4.5 लाख करोड़ रुपये हवा हुए, अब आगे क्या?
Jabalpur: प्रसाद खाने के बाद बीमार हुए एक ही परिवार के 18 लोग, अस्पताल में कराए गए भर्ती, एक की हालत नाजुक
MP News: वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू संगठनों ने खोला मोर्चा, पार्कों में लाठी-डंडे लेकर पहुंचे
Maha Shivratri 2026: इस शिवरात्रि आजमाएं कुछ नया, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी और क्रिस्पी स्टफ्ड चीला
Valentine’s Day पर रायपुर में हिंदू संगठनों का अनोखा विरोध, सड़कों पर उतरकर बांटी हनुमान चालीसा
निर्माणाधीन मेट्रो साइट पर बड़ा हादसा, कई गाड़ियां चपेट में
वंदे मातरम विवाद गरमाया: उज्जैन इमाम बोले– ‘हिंदू और गैर-हिंदू स्कूलों से लें विदाई’
बाजार में प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए क्या है सेबी की तैयारी, पांडे बोले अनुपालन का बोझ करना होगा कम