सुजुकी ने पेश की नई एक्सबीईई कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर
नई दिल्ली । सुजुकी ने जापान मोबिलिटी शो 2025 में अपनी नई एक्सबीईई कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर पेश की है। इस अत्याधुनिक मॉडल को “क्रॉसबी” नाम से भी जाना जाता है। यह मॉडल 2017 में लॉन्च किए गए पुराने वर्जन का फेसलिफ्ट रूप है। कंपनी ने इस नए वर्जन में एक्सटीरियर से लेकर इंटीरियर तक कई अहम बदलाव किए हैं, जिससे यह पहले से अधिक मॉडर्न और प्रीमियम नजर आती है।
नई एक्सबीईई में कंपनी का झेड12ई पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो भारत में बिकने वाली नई स्विफ्ट में भी मिलता है। इसका डिज़ाइन भारत की मारुति एस-प्रेसो से काफी मेल खाता है, हालांकि यह उससे करीब 200 मिलीमीटर लंबी है। 2025 अपडेट में गोल हेडलैंप, सिल्वर गार्निश वाली नई ग्रिल, और नीचे के हिस्से में मोटी क्लैडिंग दी गई है। इसके अलावा, डुअल-टोन पेंटवर्क और नए एलॉय व्हील्स इसके लुक को और आकर्षक बनाते हैं। इंटीरियर में भी कई सुधार देखने को मिलते हैं। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सेंटर कंसोल पर नए स्विचगियर दिए गए हैं, जो भारत में नई मारुति कारों से प्रेरित हैं। गियर लीवर का डिजाइन फ्लोटिंग स्टाइल में है और इंफोटेनमेंट स्क्रीन जिम्नी जैसी दिखती है।
कॉम्पैक्ट साइज के बावजूद इसका केबिन स्पेस बेहतर बनाया गया है और इसमें कई स्मार्ट स्टोरेज एरिया दिए गए हैं। नई सुजुकी एक्सबीईई ब्रांड के हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है। फेसलिफ्ट से पहले इसमें 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन था, जिसे अब 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर माइल्ड-हाइब्रिड झेड12ई इंजन से बदला गया है। यह इंजन सीवीटी गियरबॉक्स के साथ फ्रंट-व्हील ड्राइव सेटअप में आता है। फिलहाल एक्सबीईई सिर्फ जापान के बाजार में बेची जा रही है, और कंपनी का इसे भारत में लॉन्च करने का कोई प्लान नहीं है।
पवन खेड़ा के आवास पर असम पुलिस की छानबीन, तीन पासपोर्ट मामले ने बढ़ाई हलचल
तीखे मसाले ने बिगाड़ी क्लासन की हालत, देखने लगे पानी की तलाश
सीएम साय ने पीएम मोदी से की मुलाकात, विकास एजेंडा रखा सामने
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, धर्मांतरण विरोधी कानून लागू
गलत रास्ता दिखाने से हुआ हादसा, ट्रेलर ने मारी कई गाड़ियों को टक्कर
श्रेष्ठा अय्यर का पोस्ट वायरल, कोलकाता टीम पर कसा तंज
कैबिनेट बैठक में किसानों के लिए अहम प्रस्ताव, चना-मसूर खरीद पर फैसला संभव
रोमांस और दर्द का तड़का, ‘चांद मेरा दिल’ टीजर पर मचा बवाल
IPL में शाहरुख और गांगुली का रीयूनियन, वीडियो सोशल मीडिया पर छाया
‘धुरंधर 2’ की सफलता पर बोले आदित्य धर, कोहली को बताया इंस्पिरेशन
महिला प्रवेश और खतना पर सुप्रीम कोर्ट में आज ऐतिहासिक सुनवाई
चुनावी सभा में तृणमूल नेता की धमकी, विपक्ष ने किया विरोध और कड़ा ऐतराज
10 अप्रैल को फिर होगी परीक्षा, माशिमं ने लागू किए नए नियम