डुमना एयरपोर्ट के पास संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी, खुद को बताया बांग्लादेशी रोहिंग्या
जबलपुर: मध्य प्रदेश के जबलपुर में सुरक्षा एजेंसियों की नींद उस वक्त उड़ गई जब डुमना एयरपोर्ट के पास आर्मी इलाके में घूम रहे एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया. पूछताछ में युवक ने खुद को बांग्लादेश निवासी रोहिंग्या मुसलमान बताया. मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा होने के चलते खुफिया एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं.
एयरपोर्ट के पास संदिग्ध युवक की गिरफ्तारी
मंगलवार शाम जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट से सटे आर्मी एरिया में एक युवक संदिग्ध हालत में घूमता मिला. वह टी-शर्ट और हाफ पैंट में घूम रहा था. इस दौरान पुलिस को देखते ही वह भागने लगा, लेकिन जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया.
पूछताछ में बोला- 'खाना खाने आया हूं'
थाने में युवक से जब पुलिस अधिकारियों ने पूछताछ की तो वह बंगाली भाषा में बात करने लगा. ऐसे में पुलिस को बयान लेने में दिक्कत हुई जिसके बाद ट्रांसलेटर को बुलाया गया. शुरू में पुलिस को लगा कि वह मानसिक रूप से अस्थिर है, लेकिन बाद में पूछताछ में उसने खुद को बांग्लादेश का निवासी बताया और कहा कि वह ''खाना खाने आया हूं.'' युवक ने अपना नाम रहमत अली बताया और कहा कि वह बांग्लादेश के बागुड़ा जिले का रहने वाला है.
बार-बार बदल रहा बयान, बढ़ा शक
पुलिस की पूछताछ में उसके बांग्लादेशी होने का पता लगा. युवक ने अपना नाम रहमत अली और गांव रामचंद्रपुर, जिला बागुड़ा (बांग्लादेश) बताया. पहले उसने पिता का नाम मन्ना सरकार बताया, फिर बदलकर मोहम्मद बताया. मां का नाम मेमरा बेगम बताया. इससे पुलिस को शक हुआ कि वह गुमराह करने की कोशिश कर रहा है. सूत्रों के अनुसार, पुलिस की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि वह 9 लोगों के साथ भारत आया है. फिलहाल जांच जारी है, संदिग्ध की बातों में कितनी सच्चाई है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. जब उससे देश के बारे में पूछा गया तो उसने कहा कि ''मेरे देश की प्रधानमंत्री शेख हसीना हैं''. पुलिस द्वारा बांग्लादेश की तस्वीरें दिखाने पर उसने उन्हें तुरंत पहचान लिया.
ट्रांसलेटर की मदद से हुई पूछताछ
भाषा की दिक्कत के चलते पुलिस को एक ट्रांसलेटर बुलाना पड़ा. युवक शुरू में टूटी-फूटी हिंदी में बात कर रहा था, लेकिन ज्यादा सवालों पर वह बंगाली में जवाब देने लगा. जबलपुर एसपी संपत उपाध्याय ने बताया कि युवक की पहचान और उसके दावों की सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट होगी. फिलहाल उसे युवक को खमरिया थाने में रखा गया है, और पूछताछ जारी है.
पश्चिम बंगाल में आरक्षण सर्टिफिकेट को लेकर नया विवाद, शुभेंदु बोले- होगी निष्पक्ष जांच
हंतावायरस संक्रमण को लेकर सतर्कता बढ़ी, यात्रियों के क्वारंटीन होने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
अंतरराष्ट्रीय चुनौतियों के बीच भारत-UAE सहयोग मजबूत, विशेषज्ञ बोले- भविष्य पर पड़ेगा असर
अमेरिकी जांच एजेंसियों की कार्रवाई के बाद अदाणी केस चर्चा में, अब न्याय विभाग के फैसले का इंतजार
विदिशा की सड़क पर ड्रामा: चलती बस में लगी आग, बड़ा हादसा टला
कम काम के दिनों से तनाव और थकान में आ सकती है कमी
घर से काम करना सेहत के लिए कितना फायदेमंद?
पीएम मोदी ने सिक्किम के लोगों को दी बधाई, कहा- यहां की संस्कृति और स्नेह अविस्मरणीय
सेना प्रमुख के बयान से बढ़ी हलचल, पाकिस्तान को भविष्य और विनाश के बीच चुनाव की नसीहत
पेट्रोल-डीजल टैक्स में कटौती की मांग, ट्रांसपोर्ट सेक्टर ने उठाया मुद्दा
डोनाल्ड ट्रंप को लेकर ईरान में नया विवाद, भारी इनामी प्रस्ताव से बढ़ा तनाव
भोजशाला निर्णय पर ओवैसी नाराज, बाबरी प्रकरण का जिक्र कर केंद्र पर साधा निशाना
आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, नाइजीरिया में ISIS के अहम चेहरे की मौत
नेट रनरेट बना सबसे बड़ा विलेन, चेन्नई के सामने अब बड़ी चुनौती
CSK के खिलाफ मैच के बाद BCCI का बड़ा फैसला
प्याज उत्पादकों को मिलेगा समर्थन, केंद्र सरकार ने खरीद दर तय कर शुरू की पहल
महंगे पेट्रोल-डीजल से बढ़ी गिग वर्कर्स की परेशानी, फूड डिलिवरी पर असर पड़ने के आसार
महिला अधिवक्ता सुरक्षा मामले में सुप्रीम कोर्ट सक्रिय, अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई का निर्देश
साइबर तकनीक का इस्तेमाल कर चल रहा था अवैध कारोबार